वर्ष1988 2004 में फर्जी संस्थान से शिक्षक प्रशिक्षण की डिग्री पर नौकरी
कर रहे 200 से ज्यादा शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई
है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
सूबे में ठीक नहीं पारा शिक्षकों की स्थिति
करौं (देवघर): प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को झारखंड
प्रदेश पारा शिक्षक संघ की संकुल स्तरीय अध्यक्ष किशोर यादव की अध्यक्षता
में हुई। बैठक में तीन दिसंबर को मधुपुर में आयोजित विधानसभा महासम्मेलन को
सफल बनाने पर चर्चा की गई।
नई नियुक्ति के बाद ही होगी अगली शिक्षक पात्रता परीक्षा
रांची : झारखंड में शिक्षक प्रशिक्षण पूरा करनेवाले लगभग पचास हजार
युवाओं को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में शामिल होने के लिए अभी और
इंतजार करना होगा। राज्य में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों की नई
नियुक्ति के बाद ही अगली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की प्रक्रिया शुरू
होगी।
संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा आज, 10 केंद्र बनाए गए
संयुक्तस्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर समाहरणालय के
सभागार में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त रमेश कुमार दुबे ने किया।
बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया
कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को 22 से मिलेगा अविष्कार प्रशिक्षण
झारखंडशिक्षा परियोजना परिषद के आलोक में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के
शिक्षकों के लिए आठ दिवसीय गैर आवासीय अविष्कार प्रशिक्षण 22 नवंबर से 29
नवंबर तक संचालित होगा।
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आज, सैकड़ों ने स्टेशन पर काटी रात
धनबाद | खचाखच भरा स्टेशन परिसर.. एक दूसरे से सटे सैकड़ों बिस्तर और उसमें
कंबल ओढ़ रात काटते लोग...। ये रेल का इंतजार कर रहे यात्री नहीं हैं और ही
किसी नेता के बुलाने पर जुटे कार्यकर्ता। स्टेशन पर रात गुजार रहे ये लोग
परीक्षा देने आए हैं।
सरकार व जेपीएससी के बीच फंसे हैं अल्पसंख्यक कॉलेजों के शिक्षक
रांची : राज्य के अल्पसंख्यक कॉलेजों के शिक्षक पिछले कई वर्ष से
सरकार अौर जेपीएससी के बीच एक परिनियम के कारण फंसे हुए हैं. इस परिनियम
में एक शब्द के संशोधन को लेकर इन शिक्षकों की प्रोन्नति पिछले दो साल से
रोक दी गयी है.
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आज, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित हो रही स्नातक
प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं
फैलाई जा रही हैं।
झारखंड : एक साथ चलेगा सर्व शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा अभियान
शिक्षा सचिवों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव ने दी जानकारी
रांची : सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अब एक
साथ चलेगा. दोनों को मर्ज किया जायेगा. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग
के सचिव अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को यह जानकारी देश के पूर्वी राज्यों के
शिक्षा सचिवों के साथ हुई बैठक में दी.
सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्ते की मांग : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ
रांची. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवें वेतनमान में
केंद्र की अनुशंसा के अनुरूप सभी भत्ता देने की मांग की है. संघ के प्रदेश
महासचिव योगेंद्र तिवारी ने कहा है कि अन्य राज्यों में शिक्षकों को
सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्ता दिया जा रहा है.
प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों का सुपरसंडे
झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए कल यानि 19 नवंबर को सुपरसंडे है. राजधानी समेत पूरे राज्यभर में एक साथ कई परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से लेकर सीडीएस की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.
शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी, 28 केंद्रों में होगी परीक्षा
हजारीबाग : राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षित शिक्षकों की पात्रता परीक्षा
को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। रविवार को
जिला मुख्यालय के 28 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इन
परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 14 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सरकार के खिलाफ शिक्षक संघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल
मेदिनीनगर : सूबे की रघुवर सरकार शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। सरकार
का रवैया उदासीन है। शिक्षकों की कोई मांग नहीं मानी जा रही है। बाध्य
होकर कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। उक्त बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के
अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने कही।
प्राथमिक शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय
मझिआंव : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मझिआंव प्रखंड इकाई के
तत्वावधान में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कमलापुरी ने
की।
पारा शिक्षकों को स्थायी करने की मांग
बरही : बरही के अब्दुल कलाम पार्क में पारा शिक्षकों ने झारखंड प्रदेश पारा
शिक्षक संघ के बैनर तले बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष
उपेन्द्र पांडेय व संचालन प्रखंड सचिव मनोज घोष ने किया। बैठक में बतौर
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)