Advertisement

शिक्षकों की बैठक में दिए गए कई निर्देश

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू स्थित जयनगर सीआरसी में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई। मौके पर बताया गया कि शिक्षा सचिव के निर्देश पर सभी शिक्षकों को एमडीएम की रिपोर्ट प्रति दिन स्टेट कार्यालय को एसएमएस करनी है।

बैठकर तनख्वाह न लें शिक्षक : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से नौकरी नहीं, सेवा की भावना से बच्चों को शिक्षा देने की अपील की है। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने का हवाला देते हुए यह चेतावनी भी दी कि वे बैठकर तनख्वाह न लें।

नौकरी नहीं, सेवा भाव से बच्चों को पढ़ाएं टीचर्स

RANCHI: नौकरी नहीं, सेवा भाव से बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक। यह अपील सीएम रघुवर दास ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से की है। वह मोरहाबादी ग्राउंड में चल रहे राज्य स्तरीय बाल समागम के समापन समारोह में सोमवार को बोल रहे थे।

स्थानांतरण से पहले शिक्षक पड़ने लगे बीमार!

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची सार्वजनिक होते ही शिक्षक बीमार पड़ने लगे हैं. बताया जा रहा है कि खुद को बीमार बता कर शिक्षक दूर-दराज के इलाके में पदस्थापन से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

झारखण्ड सरकार देगी सभी स्कूलों के शिक्षकों को टैब

राज्य के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखण्ड गवर्नमेंट सभी स्कूल शिक्षकों को टैब बांटने वाली है।

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा, जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी नियुक्ति परीक्षा में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्री ने नियमावली में संशोधन का दिया निर्देश

रांची : राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की होनेवाली बहाली में एक और प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने इसके लिए प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में शीघ्र संशोधन करने का निर्देश दिया। वे सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड एकेडमिक काउंसिल व विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।

प्रवरण वेतनमान के लिए 203 शिक्षकों की सूची तैयार

देवघर : प्रवरण वेतनमान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 203 शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 43 वर्तमान में कार्यरत जबकि 160 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बावजूद इसके अगर लाभ पाने वाले किसी शिक्षक का नाम सूची में छूट गया है तो उसे 28 मार्च तक जुड़वाया जा सकता है।

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों को जिम्मेवार ठहराना गलत

भास्करन्यूज | कोडरमा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को हाई स्कूल में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे।

31 तक पैसा वापस नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी एफआईआर

मेदिनीनगर| असैनिककार्य के लिए आवंटित की गई राशि की बंदरबांट करने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की प्रकिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि असैनिक मद की करीब 27 करोड़ की राशि का अभी तक समायोजन नहीं हो पाया है।

शिक्षकों के वेतन निर्धारण में शिथिलता, रोष

गिरिडीह : जिले के प्राथमिक शिक्षकों के वेतन निर्धारण में शिथिलता बरती जा रही है। लापरवाही का आलम यह है कि अब तक सैकड़ों शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं किया जा सका है, जबकि नये वित्तीय वर्ष से ही नया वेतनमान का लाभ शिक्षकों को मिलना है। वेतन निर्धारण को लेकर शिक्षक कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के चुनाव में रमेश अध्यक्ष प्रणव बने सचिव

कोडरमा | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ जिला इकाई कोडरमा के अध्यक्ष सचिव का चुनाव रविार काे कोडरम मध्य विद्यालय में हुआ। निर्धारित समय के अंदर अध्यक्ष पद पर रमेश यादव सचिव पद पर प्रणव मुरारी ने अपना नामांकन किया दोनों को निर्विरोध चयनित किया गया।

सही दिशा में शिक्षक नियुक्ति

योग्य शिक्षक की नियुक्ति हेतु झारखंड सरकार के ससमय सराहनीय फैसला के लिए हम अभ्यर्थियों की तरफर से रघुवर सरकार को धन्यवाद. पिछली बार की झारखंड शिक्षक पात्रता (जेटेट) में नियुक्ति प्रक्रिया में दसवीं से लेकर बीएड तक की अंकों की गणना के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी थी, जिसके कारण बहुत सारे योग्य अभ्यर्थी नियुक्ति में पिछड़ गये थे.

शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़े में डीईओ कार्यालय पहुंची पुलिस

देवघर : शिक्षक नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। नगर थाना प्रभारी ए उपाध्याय व एएसआइ रामानुज ¨सह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर थाना पुलिस जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंची। नगर थाना प्रभारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा से मिलकर मामले की जानकारी ली।

Zee जानकारी : नकल के सहारे आगे बढ़ रहा भारत का भविष्य

नई दिल्ली : DNA में आज हम सबसे पहले जिस ख़बर का विश्लेषण कर रहे हैं, वो आपका मूड खराब कर सकती है। क्योंकि ये ख़बर देश के उस भविष्य से जुड़ी हुई है, जो नकल के सहारे आगे बढ़ रहा है।

वोकेशनल शिक्षकों का 12.5% इपीएफ कटेगा

रांची: रांची विवि अंतर्गत मुख्यालय/स्नातकोत्तर विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में चल रहे वोकेशनल व प्रोफेशनल कोर्स में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से इपीएफ की राशि काटी जायेगी. भविष्य निधि विभाग के निर्देश के बाद रांची विवि सिंडिकेट ने इस पर अपनी सहमति जता दी है.

UPTET news

Photography