Advertisement

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की पहली बार होगी वीडियोग्राफी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर 18 दिसंबर को होने वाली जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। प्रशासन ने परीक्षा की वीडियोग्राफी कराने का फैसला लिया है। इस परीक्षा में पहली बार इसका उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में जेपीएससी की ओर से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया गया है।

तीन प्रखंडों में शिक्षक समागम आज

खूंटी : जिले के तीन प्रखंडों में शिक्षक समागम गुरुवार को होगा। गुरुवार को खूंटी, अड़की और तोरपा में शिक्षक समागम का कार्यक्रम होगा। शिक्षक समागम में शिक्षक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों के लिए आउटडोर और इनडोर गेम खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

जनवरी तक शौचायल नहीं बनाने वाले होंगे बर्खास्त

मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और सरकारी सेवा से जुड़े लोग अपने-अपने घरों में जनवरी तक शौचालय नहीं बनवाया तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। ओडीएफ अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान निर्देश जारी किया।

शिक्षक नियुक्ति मामले में बीइइओ निलंबित

कोडरमा बाजार : शिक्षक नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले में निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग (रांची) ने मरकच्चो प्रखंड के बीइइओ सूर्य प्रकाश को निलंबित कर दिया है. ज्ञात हो की नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद इसके पूर्व में तत्कालीन डीएसइ पीवी शाही, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजित कुमार व पूर्व सहायक धर्मेंद्र कुमार निलंबित हो चुके हैं.

शिक्षक नियुक्ति की काउंसलिंग स्थगित

जामताड़ा | कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 15 दिसंबर को आयोजित काउंसलिंग अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11 महीने पहले नियुक्त हुए जिले के 78 प्राइमरी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तैयार

रांची | प्राथमिकविद्यालयों में 11 माह पहले नियुक्त 78 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका बुधवार को तैयार की गई। इसके लिए लगे शिविर में रांची-1 रांची-2 के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए।

स्थानांतरण समिति की बैठक 19 दिसंबर को

जमशेदपुर | कोल्हान के तीनों जिलों के शिक्षा विभाग के कार्यालय में लंबे समय से पदस्थापित कर्मचारियों के तबादले पर 19 दिसंबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुंग मुहर लगाएंगे।

अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के भरोसे पठन-पाठन

जामताड़ा : अप्रशिक्षित पारा शिक्षक पढ़ा रहे हैं स्कूली बच्चों को। जबकि सरकार के खर्च पर पारा शिक्षकों को डिप्लोमा प्राइमरी एजूकेशन का प्रशिक्षण लेने का प्रावधान है। एक पारा शिक्षक को प्रशिक्षण दिलाने में सरकार का करीब एक लाख रूपया खर्च है।

शिक्षक समागम-2016 कल

गिरिडीह | जिलास्तरीयशिक्षक समागम-2016 गुरुवार (15 दिसंबर) को पूर्वाह्न 11 बजे से गिरिडीह स्टेडियम में होना तय हुआ है। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रखंड स्तर पर चयनित अव्वल आए शिक्षकों-शिक्षिकाओं का जुटान होगा।

नव नियुक्त शिक्षकों ने लगाई वेतन की गुहार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले के नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को उपायुक्त के श्रीनिवासन को आर्थिक तंगी से अवगत कराया और वेतन भुगतान करने की गुहार लगाई।

शिक्षकों के लिए मददगार साबित होगा शिक्षक समागम : बीईईओ

शाहपुरसहोदय मिशन स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, बीडीओ अमित भगत, बीईओ जवाहर प्रसाद, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चैनपुर रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न स्कूल से आए शिक्षकों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

Rochak Posts : महिलाओं को यह काम करने में आता है मज़ा, रहती है तनाव मुक्त

स्थानांतरण को लेकर बैठक 19 को

कोल्हान के तीनों जिलों में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के ताबादले पर 19 दिसंबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविन्द विजय विलुंग मुहर लगाएंगे।

अल्पसंख्यक स्कूलों में टेट की अनिवार्यता खत्म करे सरकार

रांची : राज्य में संचालित अल्पसंख्यक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीइ) लागू नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है. इसके बावजूद अब तक झारखंड में अल्पसंख्यक विद्यालयों में टेट की अनिवार्यता बनाये रखा गया है.

शिक्षक नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों ने की बैठक, कहा कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

देवघर. शिक्षक नियुक्ति  से वंचित जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ देवघर इकाई के बैनर तले केकेएन स्टेडियम में वंचित अभ्यर्थियों की बैठक राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई.

UPTET news

Photography