Advertisement

मुख्यमंत्री को भरमा रहे हैं झारखंड के नौकरशाह

 हजारीबाग : सदर विधायक के घर शादी का त्यौहार और विधायक की अपील पर एक सप्ताह से अधिक समय से धरना को स्थगित करने वाले पारा शिक्षक गुरुवार से पुन : सदर विधायक के आवास पर आ धमके। गुरुवार को 100 की संख्या में पारा शिक्षक थे ।

15 तक योगदान नहीं देने पर हटेंगे पारा शिक्षक

कोडरमा: जिले के सभी हड़ताली पारा शिक्षकों को 15 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के हवाले से कहा गया है कि 15 नवंबर को विद्यालय का संचालन कर सरकार एवं विभाग की उपलब्धि बच्चों एवं अभिभावकों को बताने को कहा गया था।

पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी पर विद्यालय प्रबंधन समिति भारी

चतरा : पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश को विद्यालय प्रबंधन समिति मानने को तैयार नहीं है। समिति का मानना है कि यदि पारा शिक्षकों को बर्खास्त किया जाता है, तो वैसे में पठन पाठन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। पारा शिक्षकों का आंदोलन आज न कल समाप्त हो जाएगा।

पारा शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

जयनगर (कोडरमा): स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर  पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पारा शिक्षक प्रतिदिन 10:30 बजे से  3:30 बजे तक  धरना पर  बैठ रहे हैं।

डीएलएड प्रशिक्षु की बहाली का होगा विरोध

झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रखंड के पारा शिक्षक विभिन्न सीआरसी स्तर पर गुरुवार को बैठक करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा हड़ताल को दबाने के लिये विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षु की बहाली के दिशा निर्देश का कड़ा

सांसद बोले- बाहरी शिक्षकों को बहाल किया तो बढ़ेगा आक्रोश

जासं, गिरिडीह: उच्च विद्यालयों में बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति पर कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय ने अपनी पार्टी की ही सरकार से नाराजगी जताई है। कहा है कि 76 फीसद नियुक्ति झारखंड से बाहर के लोगों की होने की बात सामने आयी है। यदि यह सही है तो शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया जाए। साथ ही चयनित प्रक्रिया पर पारदर्शी जांच प्रक्रिया शुरू कर सूची को रद किया जाए।

हमसे जो टकराएगा, जीवनभर पछताएगा

मेदिनीनगर : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में तिरंगा न्याय यात्रा सह आक्रोश रैली निकाली। इसमें पलामू प्रमंडल के करीब पांच हजार पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं व

अगुवा नेताओं की रिहाई पर पारा शिक्षकों ने बांटी मिठाई

 हजारीबाग : छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलित पारा शिक्षकों ने मंगलवार को अगुवा नेताओं की रिहाई पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष चंदन मेहता के नेतृत्व में सांसद आवास पर मिठाई बांटी गई और खुशियां मनाई गई।

हड़ताली पारा शिक्षकों ने तिरंगे के साथ निकाला न्याय मार्च

खूंटी: सेवा स्थायी करने, समान काम के बदले समान वेतन आदि मागों लेकर हड़ताल में शामिल पारा शिक्षकों ने मंगलवार को तिरंगे के साथ जिला मुख्यालय में न्याय मार्च निकाला।

पीजीटी के 36 शिक्षकों को डीईओ मिला नियुक्ति पत्र

रामगढ़ : झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर 36 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मीना राय ने सभी पीजीटी शिक्षकों को क्रमवार कर नियुक्ति पत्र सौंपा।

61 शिक्षकों के बीच वितरित हुआ नियुक्ति पत्र

गुमला: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला के सभामार में सोमवार को नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पांडेय द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा गया।

प्लस टू के नवचयनित 106 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

 मेदिनीनगर : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा पलामू जिला में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए 106 नियुक्ति पत्र जारी किया है। उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार की शाम अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नवचयनित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पलामू जिले मे 176 पीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध 106 नियुक्ति पत्र जारी किया है।

प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति से मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : डीसी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम जिला में 38 प्लस टू शिक्षकों को सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपायुक्त ने चयनित शिक्षकों से कहा कि आप सभी से काफी अपेक्षाएं हैं।

27 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी तय

दुमका : पारा शिक्षकों को अपनी मांगों को लेकर राज्य स्थापना दिवस पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। लाठीचार्ज के बाद जेल भेजे गए जिले के 27 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंध समिति और प्रखंड शिक्षा समिति को आदेश जारी किया है।

रांची : मुख्य सचिव का 48 घंटे तक किया जायेगा घेराव, तैयारियां पूरी

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आहूत मुख्य सचिव के 48 घंटे के घेराव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिलों में जन संपर्क अभियान अंतिम चरण में है. 48 घंटे का घेराव 13 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा. संघ के आंदोलन का यह दूसरा चरण है. 

UPTET news

Photography