Advertisement

छात्रों के आकलन के बाद पदस्थापित होंगे शिक्षक

जमशेदपुर | स्कूलों के विलय के बाद शिक्षकों के तबादले की तैयारी चल रही है। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम के प्राथमिक स्कूलों में सेवा दे रहे शिक्षकों का एक बार फिर युक्तिकरण किया जाएगा।

रांची : अगले वर्ष फरवरी तक 52 विवि शिक्षक होंगे सेवानिवृत्त

जनवरी 2019 में 17 शिक्षक एक साथ सेवानिवृत्त हो जायेंगे
रांची : रांची विश्वविद्यालय में 2008 के बाद से शिक्षकों की नयी नियुक्ति नहीं हो पायी है, वहीं दूसरी अोर हर वर्ष शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं.  28 फरवरी 2019 तक रांची विवि के विभिन्न विभागों व कॉलेजों में कुल 52 शिक्षक सेवानिवृत्त हो जायेंगे. 30 अप्रैल 2018 को मांडर कॉलेज के शिक्षक एसके बसारत (राजनीति शास्त्र) सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 

रांची : शिक्षकों की सेवा मान्यता की पॉलिसी लागू की गयी

रांची : प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा मान्यता को लेकर पॉलिसी तैयार की गयी है. 18 अप्रैल को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गयी है.

मानदेय को ले डीएसई से मिले पारा शिक्षक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य सुभाष मिर्धा के नेतृत्व में मानदेय भुगतान को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से एक प्रतिनिधिमंडल मिला।

7000 प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला तबादला का मामला उलझा

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अंतर जिला ट्रांसफर का मामला उलझ गया है। तत्कालीन प्राथमिक शिक्षा निदेशक मीना ठाकुर ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अंतर जिला ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगा था। लेकिन विभागीय सचिव ने इस पर रोक लगी दी है।

एबीएम के छह विभागों में एक भी शिक्षक नहीं, पढ़ाई बाधित

जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में जहां 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने से रोक दिया जाता है। कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के कारण कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज इसका उदाहरण है।

पारा शिक्षकों को बकाया वेतन जल्द, मिला आश्वासन

पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष दीपक बेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि पारा शिक्षकों द्वारा 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम को मुख्य सचिव के सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।

पारा शिक्षक 28 को सीएम आवास घेरने जाएंगे रांची

मंगलवार को जामताड़ा प्रखंड के तालडंगाल विद्यालय में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पारा शिक्षक सुभाष मिर्धा ने कहा कि 70 हजार पारा शिक्षकों के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।

पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट जांच के आदेश

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले में 2,248 पारा शिक्षक लंबे समय से कार्यरत हैं  लेकिन इनमें से अधिकांश के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच नहीं हुई है. हालांकि जिले के वर्तमान व पूर्व डीएसइ ने इनके प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विवि को पत्र भेजा है. लेकिन वहां से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी है. इधर, शिक्षा सचिव एपी सिंह ने पिछले सप्ताह रांची में हुई बैठक में राज्य के सभी  जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक को आदेश दिया है कि राज्य में कार्यरत सभी 68,000 पारा शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाये.

पारा शिक्षकों की बनाई आंदोलन की रणनीति

बरहड़वा, (साहिबगंज) : पतना प्रखंड स्थित दामीन डाकबंगला परिसर में मंगलवार की देर संध्या पारा शिक्षक संघ प्रखंड ईकाई पतना की एक बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयराज भारद्वाज ने की। इस दौरान संगठन द्वारा घोषित आंदोलन की रणनीति और विगत तीन माह का पारा शिक्षकों का बकाया मानदेय भुगतान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तीन प्रस्तावों को पारित किया गया।

शिक्षक संघ की बैठक में पुरानी पेंशन नीति लागु करने की मांग

रामवि ठाकुरटोली में बुधवार को झारखंड राज्‍य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मनोज कुमार भगत और प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह की संयुक्‍त अध्‍यक्षता में हुई।

शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पर डीएसई के खिलाफ जांच पूरी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

धनबाद के प्रारंभिक स्कूलों में हुई शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में वहां के पूर्व व पूर्वी सिंहभूम के वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह पर लगे आरोपों की मंगलवार को जांच की गई। इसके लिए विभाग के संयुक्त सचिव देवेंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।

पारा शिक्षकों का आंदोलन दो माह के लिए स्थगित

 रांची : स्कूलों के विलय के विरोध, स्थायीकरण तथा समान काम के लिए समान वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे पारा शिक्षकों ने अपना आंदोलन दो माह के लिए स्थगित कर दिया है.

पराये हो गये पारा शिक्षक

झारखंड में पारा शिक्षक पराये हो गये हैं. इनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं. न तो उन्हें नियमित वेतन मिलता है और न ही कोई सरकारी सुविधा. फिलहाल पारा शिक्षक कोई अन्य काम करके अपने जीवन का गुजारा करने को मजबूर हैं. वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से पारा शिक्षक को जो भी काम दिया गया, वह बखूबी बेहतर तरीके से किया गया. 

मांगों पर विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी, 60 दिन में आयेगी रिपोर्ट, पारा टीचर्स का आंदोलन जारी

छह सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों की वार्ता मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी से समाप्त हो गयी है. मुख्य सचिव ने उच्चस्तरीय समिति के गठन का आश्वासान दिया है. 

UPTET news

Photography