Advertisement

उग्र आंदोलन की योजना बना रहा पारा शिक्षक संघ

चतरा। मीडिया को दिये प्रेस विज्ञप्ति में पारा शिक्षक संघ समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष सत्यदीप कुमार उर्फ बुटन माली ने क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पर सरकारी शिक्षकों का बचाव करते हुए डीएसई के निर्देशों को ठेंगा दिखाने का आरोप लगाया है।

मास्टर नहीं, कैसे कराएं मैट्रिक की तैयारी

धनबाद/ मुख्य संवाददाता मैट्रिक परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। जैक ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद 50 हाई स्कूलों में गणित व विज्ञान के 65 शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया गया है।

एरियर के कारण कट रहे इनकम टैक्स को बचाएं : फॉर्म 10 E भरकर : क्यों और कैसे?

एरियर के कारण कट रहे इनकम टैक्स को बचाएं : फॉर्म 10 E भरकर : क्यों और कैसे?
यदि आपको इस वर्ष नियमित वेतन आय के साथ बकाया (एरियर) के रूप में पिछले वर्षों का वेतन भी प्राप्त हुआ हो तो आपको टैक्स के रूप में बहुत बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। यह पैसा सेलरी खाते में टैक्सेबल है।

हाई स्कूल 17,572 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव तय

रांची : विभिन्न कोटि के हाई स्कूलों में 17,572 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद उत्पन्न हो गया है। परीक्षा प्रक्रिया में कई शर्तो का विरोध हो रहा है। कई विरोध वाजिब भी है। इसे लेकर नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव होना लगभग तय हो गया है।

शिक्षकों की तरह पदाधिकारियों का भी समागम


रांची : राज्य सरकार बाल समागम, कस्तूरबा समागम, शिक्षक समागम की तरह नए साल में पदाधिकारियों का भी समागम कराएगी। इसमें सभी आरडीडीई, डीईओ व डीएसई शिरकत करेंगे तथा एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ उठाएंगे।

हर प्रखंड में पांच किलोमीटर पर बनेगा एक हाईस्कूल

जिलेमें हर पांच किलोमीटर की परिधि में एक हाईस्कूल का निर्माण होगा। मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर हाईस्कूल बनाया जाएगा ताकि ग्रामीण छात्र-छात्राओं को परेशानी हों। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा 10 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक होगी।

शिक्षक नियुक्ति: कम से कम 45 प्रतिशत प्राप्तांक की बाध्यता बनी परेशानी, आवेदन से वंचित होंगे कई अभ्यर्थी

जमशेदपुर: राज्य के उच्च विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए आगामी 6 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है. इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है, तो ऐसे कई अभ्यर्थी हैं जो आवेदन फाॅर्म भरने मात्र से भी वंचित रह जायेंगे. शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन को लेकर कई ऐसे नये प्रावधान किये गये हैं, जिन्हें लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं.

शिक्षक नियुक्ति में तीन गलती पर कटेगा एक सही उत्तर का नंबर

बोकारो/रांची: शिक्षक नियुक्ति में निगेटिव मार्किंग होगी. बोकारो समेत राज्य में प्लस-टू हाइस्कूल में 513 व हाइस्कूल में 17572 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू है. प्लस-टू हाइस्कूल के लिए 16 जनवरी तक आवेदन जमा लिया जायेगा, जबकि हाइस्कूल में छह जनवरी से पांच फरवरी तक आवेदन जमा होगा.

शिक्षा विभाग की गलती पर घिरे आरयू वीसी

RANCHI: हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में त्रुटियों पर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इनकी नाराजगी का शिकार रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय को होना पड़ा। सैकड़ों गुस्साए अभ्यर्थियों ने रांची विवि मुख्यालय में करीब घंटे भर वीसी को घेरे रखा। कहा कि फ्फ् परसेंट पर सब्सिडियरी में पास किया जाता है।

हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में होगा संशोधन

RANCHI: हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में त्रुटियों को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग नियमावली में संशोधन करने वाला है। एक- दो दिनों में बैठक कर तय किया जाएगा कि नियमावली में क्या- क्या बदलाव किया जाए।

दर-दर फरियाद कर रहे हाईस्कूल शिक्षक पद के अभ्यर्थी

दुमका : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए जेएसएससी के माध्यम से जारी अधिसूचना में कथित तौर पर व्याप्त त्रुटियों में सुधार करने की मांग पर वर्षों से हाई स्कूल का शिक्षक बनने की मंशा लिये इसकी तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा फिलहाल दर-दर जाकर फरियाद करने में अपना कीमती समय गंवा रहे हैं।

सभी पारा शिक्षकों को स्थायी करे सरकार

दुमका : सातवां वेतनमान लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। उक्त बातें सोमवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्यामकिशोर ¨सह गांधी ने कही। कहा कि भाजपा सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त हुए सभी शिक्षकों की पेंशन बंद कर दी है, इसे चालू कराना है।

प्राथमिक शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 13,478 पदों पर सीधी नियुक्ति

रांची. हाईस्कूल में शिक्षक नियुक्ति में 25 फीसदी पद प्राथमिक व मध्य विद्यालय के लिए शिक्षकों के लिए आरक्षित है. हाइस्कूल में 17,572 पदों पर शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है. 
इसमें 13,478 पदों पर सीधी नियुक्ति की जायेगी, जबकि 4,386 पद प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित है.

29 साल इंतजार के बाद बिना प्रोन्नति सेवानिवृत्त हुए 7 शिक्षक

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर प्रोन्नति के लिए करीब 29 साल इंतजार करने के बाद आखिरकार जिले के सात शिक्षक 31 दिसंबर को बिना प्रोन्नति लिए ही सेवानिवृत्त हो गए। जागरण हेम्ब्रम, त्रिदेव प्रसाद पाल, दशरथ गोराई, निरोला पूर्ति, सिनेम मानसिंह सोय, लक्ष्मी कुमारी मुंडा, जलधर डे इनमें शामिल हैं।

प्राथमिक शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 13,478 पदों पर सीधी नियुक्ति

रांची. हाईस्कूल में शिक्षक नियुक्ति में 25 फीसदी पद प्राथमिक व मध्य विद्यालय के लिए शिक्षकों के लिए आरक्षित है. हाइस्कूल में 17,572 पदों पर शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

UPTET news

Photography