Advertisement

अगले साल सरकारी स्कूलों में 18 दिन गर्मी छुट्टी

धनबाद | जिलाशिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सत्र 2017-18 की छुट्टियों का घोषणा कर दिया है। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार के अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

छात्रों का आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने में रुचि नहीं लेते प्रज्ञा केंद्र

प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रज्ञा केंद्र की मनमानी से छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नकेल कसने की मांग उठाई। अध्यक्ष इंद्रदेव साहू ने बीडीओ को प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए उन्हें जिम्मेवार बनाने को कहा।

शिक्षक से चपरासी तक की होगी प्रोन्नति

जागरण संवाददाता, चाईबासा : कोल्हान विवि अपने अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवा देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने की तैयारी में है। विवि ने शिक्षक से लेकर चपरासी तक की प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

प्रमोशन की मांग को लेकर राजभवन के समीप प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन आज से

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक ने लंबित प्रमोशन की मांग को लेकर 21 दिसंबर से राजभवन के समक्ष क्रमिक अनशन करेंगे। पहले अनशन 20 दिसंबर से दिया जाना था, लेकिन जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से अनशन की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई।

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की गई

तेनुघाट पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. मातवर साफी के बड़े पुत्र जवाहर लाल साफी पर कई शिक्षित बेरोजगारों युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

यहां होगी 12460 शिक्षकों की भर्ती, जानिए- कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने प्रदेश के प्राइमेरी स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए 21 से 22 दिसंबर तक पद घोषित करने को कहा है।

30 तक शिक्षकों को प्रोन्नति दें, वरना सभी का वेतन बंद

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने कहा है कि 30 दिसंबर तक हर हाल में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के  शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ दे दिया जाये. उक्त अविध तक प्रोन्नति नहीं देनेवाले सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) का वेतन भुगतान स्थगित रहेगा.

यहां टीचरों के लिए निकली बंपर भर्ती, 2256 पदों पर है वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन ने टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार हैं और भर्ती में 2256 असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

बिना एनओसी के नहीं चलेंगे निजी स्कूल : डॉ. नीरा

मेदिनीनगर : झारखंड शिक्षा का हब बनेगा। एनओसी लिए बिना सूबे में एक भी प्राईवेट स्कूल संचालित नहीं होंगे। राज्य के 11 जिलों में बालिकाओं के लिए महिला डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। 12 जिला में मॉडल कालेज खुलेगा। इसमे को-एजुकेशन की व्यवस्था होगी।

झारखंड पात्रता परीक्षा में शामिल होगी संस्कृत भाषा

एजुकेशनरिपोर्टर|धनबाद झारखंड शिक्षक पात्रता (जेटेट) परीक्षा में अब संस्कृत भाषा को भी शामिल किया जाएगा। ताकि इस विषय के प्रति रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक का अवसर मिल सके।

रांची: 24 डायट में नियुक्त होंगे 248 लेक्चरर

राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 24 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में 248 व्याख्याताओं की नियुक्ति होगी। ये लेक्चरर प्रशिक्षु शिक्षकों को पढ़ाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजेगा।

शिक्षकों की प्रोन्नति में देरी पर गिर सकती है डीएसई पर गाज

जमशेदपुर। संवाददाता  पूर्वी सिंहभूम कके प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रही देरी का खामियाजा जिला शिक्षा अधीक्षक को उठाना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से उनका तबादला भी हो सकता है।

प्रोन्नति को ले डीएसई से होगी वार्ता

जामताड़ा : कोर्ट रोड स्थित संघ भवन में रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं समस्याओं का प्रस्ताव तैयार कर निष्पादन कराने का निर्णय लिया गया।

जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने बैठक कर बनायी आगे की रणनीति

दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षकों की जिलास्तरीय बैठक शिक्षक संघ भवन में हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चरचा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार किया गया. इससे पूर्व उग्र आंदोलन करने पर भी चरचा की गयी.

फर्जी सर्टिफिकेट पर कर रहे थे नौकरी, जेल

मिहिजाम | 14साल से फर्जी सर्टिफिकेट की आड़ मेंं शिक्षक की नौकरी कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामला पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी हिंदी हाईस्कूल का है।

UPTET news

Photography