जासं, धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला सचिव शेख
सिददीक एवं उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि जिले में अफवाहों का बाजार
गर्म है। पारा शिक्षक किसी भी स्थिति में विद्यालय में योगदान नहीं करेंगे,
हड़ताल के समय पारा शिक्षक अगर करते हैं तो संघ के पीठ में छुरा घोंपने
वाली बात है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
काम पर नहीं लौटे पारा शिक्षक तो आज बर्खास्तगी तय
संस, रामगढ़ : अपनी मांगों के समर्थन में एक माह से आंदोलन कर रहे पारा
शिक्षकों को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया गया है। हड़ताल पर गए पारा शिक्षक
अगर निर्धारित तिथि यानी की पांच नवंबर को अपने-अपने विद्यालय में ज्वाइन
नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी के लिए अब आयु सीमा 37 साल
चंडीगढ़, 4 नवंबर चंडीगढ़ में शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सांसद किरण खेर ने सरकारी नौकरियों में आयु सीमा बढाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर उनके कई रूप दिखे। आयु सीमा बढ़ाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए किरण खेर पहले भावुक हो गईं।
बर्खास्तगी की धमकी से डराना बंद करे सरकार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पारा शिक्षक अपनी मांगें पूरी
होने तक हड़ताल पर रहेंगे. बर्खास्तगी पत्र जैसी धमकी और किसी तरह के दबाव
से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं हैं.
2216 पारा शिक्षक को चयनमुक्त कराने का डीसी ने दिया आदेश
दुमका : दुमका के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने तीन नवंबर के डेडलाइन तक काम पर न लौटने वाले 2216 पारा शिक्षकों के चयनमुक्त कराने का आदेश दिया है. डीसी ने बताया कि जिले के 3758 में से 1542 पारा शिक्षक हड़ताल से लौट आये हैं. जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं, उनके मानदेय का भुगतान भी कर दिया गया है.
बरखास्तगी के अल्टीमेटम से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
गोड्डा : बरखास्तगी के अल्टीमेटम मिलने के बाद शुक्रवार को पारा
शिक्षकों ने स्थानीय गांधी मैदान में प्रदर्शन किया. इसमें सैंकड़ों की
संख्या में पारा शिक्षक शामिल हुए और अपनी एकता दिखाई. इसके बाद समाहरणालय
परिसर में जमा होकर शिक्षा सचिव सहित जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी
की.
डीसी के आदेश के 24 घंटे बाद भी शिक्षकों पर प्राथमिकी नहीं
गोड्डा : उपायुक्त के निर्देश के 24 घंटे बाद राशि उठाव कर स्कूल भवन
नहीं बनाने वाले 40 में से 12 शिक्षक व ग्रासिस अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी
दर्ज नहीं की गयी है. इसको लेकर गुरुवार को डीसी ने शिक्षा विभाग के साथ
बैठक की और बैठक की तिथि पर ही प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
अब होगा उग्र आंदोलन : संघ
संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले
शुक्रवार को गांधी मैदान में जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ
उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री शफीक
आलम ने की। सभी संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली।
बर्खास्तगी मंजूर, पर झुकेंगे नहीं : अखिल झारखंड पारा शिक्षक संघ
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : पिछले डेढ़ महीने से आंदोलनरत गोईलकेरा के पारा
शिक्षकों ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे ये मंजूर
है, लेकिन मांग पूरी होने तक वे नहीं झुकेंगे। आंदोलन खत्म होने से पहले
सरकार की धमकी से डरकर स्कूल भी ज्वाइन नहीं करेंगे।
बर्खास्तगी पत्र से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं : दीपक
चाईबासा : जिला स्कूल के प्रांगण में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा की
अध्यक्षता में बैठक बुलायी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि पारा
शिक्षक लगातार 15 वर्षों से सेवा देते हुए आ रहे हैं। राज्य महासंघ की
आहवान पर पिछले 21 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
डीएसई के संज्ञान में डाली प्रोन्नति सूची की खामियां
जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रोन्नति सूची में
आपत्ति के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन
के जरिए संघ ने प्रोन्नति सूची में कई त्रुटि सुधार पर विचार करने की मांग
की है।
समायोजन की मांग पर अड़े पारा शिक्षक
कोडरमा : स्थायी शिक्षक के रूप में समायोजन की मांग को लेकर हड़ताल पर
चल रहे पारा शिक्षकों की हड़ताल शुक्रवार को 41वें दिन भी जारी रही. पारा
शिक्षक अपनी मांग पर अड़े हैं और राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे
बरखास्तगी की कार्रवाई के कदम का कड़ा विरोध जताया है.
गुमला : 1841 पारा शिक्षक होंगे बरखास्त
गुमला : गुमला जिले के 1841 पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं बरखास्त होंगे. ये सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते दो माह से हड़ताल पर हैं. प्रशासन ने सभी शिक्षकों को 25 अक्तूबर तक काम पर वापस आने के लिए कहा था, लेकिन ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी तक काम पर वापस नहीं आये हैं, इसलिए इन लोगों को बरखास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
हड़ताल से लौटे 543 पारा शिक्षक , अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे
धनबाद: जिले के करीब 543 पारा शिक्षक हड़ताल से वापस लौट चुके हैं. हालांकि अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं. जिले में कुल करीब 2925 पारा शिक्षक हैं, जिसमें करीब 665 शिक्षक हड़ताल पर ही नहीं गये थे. अब सात नवंबर तक स्कूल बंद है.
रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज
रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज
Subscribe to:
Posts (Atom)