Advertisement

शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं हुई तो स्कूल में तालाबंदी

चक्रधरपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय रोलाडीह के दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं हुई तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन के लिए स्कूल में तालाबंदी करेंगे। शनिवार को हतनातोड़ांग पंचायत के मुखिया मिलन बांकिरा की अध्यक्षता में रोलाडीह गांधी चबूतरा पर ग्रामीणों ने बैठक की।

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में लगभग छह सौ विद्यार्थी अध्यनरत हैं। लेकिन, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और हो विषय के शिक्षक पहले से नहीं हैं। जबकि राज्य सरकार विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक दुखन महतो व दीनानाथ प्रधान की अन्यत्र प्रतिनियुक्त कर दी है। जिससे विद्यालय में पठन-पाठन का काम और प्रभावित होगा। इसलिए सरकार सात दिनों के अंदर दोनों शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द करें, अथवा विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया जाएगा। इस संबंध में आगे की रणनीति बनाने के लिए दस जनवरी को दोबारा विद्यालय परिसर में बैठक रखी गई है। बैठक में कुजरी बांकिरा, पंडित महतो, भुवनेश्वर महतो, हरि शंकर महतो, विजय केराई, शिव नाथ सामाड, शंभु महतो, धनेश्वर महतो सहित कई मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography