Advertisement

सरकारी विद्यालय के 45 लाख छात्रों की दी जाएगी नि:शुल्क किताब

गिरिडीह | राज्यके सभी सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले पहली से आठवीं कक्षा तक के 45 लाख छात्रों को सत्र 2017-18 में नि:शुल्क किताब दिया जाएगा। जिस पर शिक्षा विभाग की ओर से करीब 82 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना ने निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
इसके तहत सभी प्रखंड मुख्यालय तक किताब की आपूर्ति प्रकाशक की ओर से की जाएगी। इसके साथ ही सत्र 2017-18 से कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत एवं विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कक्षा तीन से आठ तक नैतिक शिक्षा की पढ़ाई भी शुरू की गई है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography