Advertisement

छह माह से स्कूल नहीं आ रहे पारा शिक्षक

बेड़ो : प्रमुख महतो भगत व नेहालू मुखिया बसंती कुमारी ने शनिवार को उत्क्त्रमित प्राथमिक विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय नेहालू बेड़ो-2 का निरीक्षण किया। बताया कि इस दौरान प्रधानाध्यापिका सलोमी बाड़ा अनुपस्थित मिलीं।
वहीं, बच्चों ने बताया कि पारा शिक्षक प्रदीप कुमार विगत छह माह से अनुपस्थित हैं। मौके पर सरकारी शिक्षक फुटकी कच्छप व विनोद कुमार बैठा विद्यालय प्रबंधन समिति पंजी, आय व्यय पंजी, शिक्षक पंजी समेत किसी तरह की पुस्तिका नहीं दिखा सके।शिक्षक बैठा ने कहा कि सरकारी फंड की जानकारी नहीं दी जाती। मुखिया बसंती कुमारी ने कहा कि सुविधा के अभाव में कुल 145 विद्यार्थियों में से अब 45 ही बचे हैं। उधर, संयोजिका ने बताया कि हमलोगों से मध्याह्न भोजन का पैसा निकलवाकर प्रधानाध्यापिका खुद लेती है। जनप्रतिनिधियों ने टिकरा टोली, बघिया टोली व डीपा टोली स्थित स्कूलों का निरीक्षण किया और पोशाक का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधनसमिति के अध्यक्ष अर्जुन महली व पारा शिक्षक गंगा महली ने स्कूल में और शिक्षक बहाल करने की मांग की। इस दौरान वार्ड सदस्य अनिता देवी, भुवन महली, भौरा उराव, मुन्ना महली, साधु उराव, रंथु उराव, उदय उराव, मंगरा महली, छेदिया महली, चमनी देवी, लेदू स्वासी, फेकू स्वासी, सरीता देवी, दुलारी, नारायण उराव, गुणा उराव, मंगलेश उराव, लठेया,अंगनी, पुनिया निर्मला देवी आदि मौजूद थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography