Advertisement

मुख्यमंत्री के फरमान से नहीं डरेंगे पारा शिक्षक

जैनामोड़. झारखंड प्रदेश  पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले जरीडीह प्रखंड  के विभिन्न संकुलों से जुड़े पारा शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन को ओर तेज करने की बात कही. कहा : मुख्यमंत्री के  लगातार दिये फरमान से शिक्षक नहीं डरेंगे.

7th pay commission – Employees are confused about allowances and advances

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू कर दिया. कुछ एक विभाग के सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और एरियर भी मिल गया है. इन सबके बावजूद अभी भी अधिकतर कर्मचारियों को भत्तों या कहें अलाउंसेस के लेकर कई बातें समझ में नहीं आई हैं.

गैर शैक्षिक मगर काम की न्यूज , एटीएम से नकली नोट निकलने पर ये उपाय करें

गैर शैक्षिक मगर काम की न्यूज , एटीएम से नकली नोट निकलने पर ये उपाय करें

पारा शिक्षकों ने ली शपथ, कहा- मांग पूरी होने के बाद खत्म करेंगे हड़ताल

रांची। यहां पारा शिक्षकों ने सोमवार को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। साथ ही कहा कि मांग पूरी होने के बाद हड़ताल समाप्त होगी। बताते चलें कि पारा शिक्षक 20 अक्टूबर को 'घेरा डालाे, डेरा डालो' कार्यक्रम के तहत सीएम आवास का घेराव करने मोरहाबादी में एकत्रित हुए थे। तब से गिरफ्तार पारा शिक्षक कैंप जेल (जयपाल सिंह स्टेडियम) से आंदोलन चला रहे हैं।

55 केंद्रों पर 25130 परीक्षार्थी देंगे टेट की परीक्षा

भास्कर न्यूज| जमशेदपुर/ चाईबासा झारखंड की दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25138 परीक्षा हिस्सा लेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थी 19 क्षेत्रीय भाषाओं में किसी एक भाषा में परीक्षा दे सकेंगे।

कस्तूरबा विद्यालय में 11 पद के लिए आए 39 आवेदन, चयन समिति की बैठक 8 को

धनबाद | सर्वशिक्षाअभियान के तहत जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 11 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इनमें भाषा के 2, गणित के 2, सामजिक विज्ञान के 1, विज्ञान के 2 और शारीरिक शिक्षा के 4 पद शामिल है। इन 11 पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 39 आवेदन आए है।

आंदोलन को उग्र बनाने को ले पारा शिक्षकों ने की बैठक

जमुआके हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या विद्यालय में हुई। प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बैठक में हड़ताल की समीक्षा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समायोजन तथा नियमितीकरण तक हड़ताल जारी रहेगा। आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति बनाई गई।

मुंडा संघ ने पारा शिक्षकों को दिया समर्थन

नोवामुंडी| मानकीमुंडा संघ आदिवासी एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की। इसमें दो माह से आंदोलनरत पारा शिक्षकों की हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया।

शिक्षकों की फर्जी बहाली में नए फर्जीवाड़े का खुलासा : जैक की ओर से भेजी गई दोनों रिपोर्टें अलग-अलग

शिक्षकों की फर्जी बहाली में नए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी बहाली से जुड़े सिंडिकेट ने इस बार जैक की जांच रिपोर्ट में ही फर्जीवाड़ा कर दिया है। शिक्षकों के टेट प्रमाण पत्र की जांच से संबंधित दो तरह की रिपोर्ट डीएसई कार्यालय पहुंची है।

जावडेकर के साथ हुई बैठक के बाद CBSE ने पत्र जारी कर कहा, शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य से अलग रखे जायें

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि शिक्षकों को पढाई, परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने जैसे कार्यों के अलावा गैर अकादमिक गतिविधियों में नहीं लगाया जाना चाहिए.

बुरी खबर : झारखंड में 630 पारा शिक्षकों को किया जाएगा बर्खास्त

जमशेदपुर। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के 630 पारा शिक्षकों के लिए इस दिवाली पर एक बुरी खबर सामने आ रही है। सरकार और जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन सभी को बर्खास्त किया जायेगा। ये सभी वे शिक्षक हैं जिन्होंने शुक्रवार दोपहर तक योगदान नहीं दिया था।

अब बायोमैट्रिक उपस्थिति पर ही मिलेगा वेतन

देवघर : हालांकि चेतावनी तो पूर्व में ही दी जा चुकी थी लेकिन अब इस अमल की कार्रवाई शुरू हो गई है। जी हां आधार आधारित उपस्थिति यानी बायोमैट्रिक से बनी उपस्थिति ही वेतन भुगतान का आधार होगा। यानी अब कोई विकल्प नहीं है, बायोमैट्रिक से उपस्थिति बनेगी तभी उच्च व प्लस टू विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

पारा शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन कल

संसू, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक की हड़ताल दीपावली पर्व के बाद भी जारी रही। पारा शिक्षक सोमवार को कार्य पर नहीं आए।

शिक्षकों को गैर अकादमिक कार्यों में नहीं लगाया जाना चाहिए: सीबीएसई

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि शिक्षकों को पढ़ाई, परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने जैसे कार्यो के अलावा गैर अकादमिक गतिविधियों में नहीं लगाया जाना चाहिए.

हड़ताली पारा शिक्षकों को 22 तक हटाने का आदेश

झुमरीतिलैया (कोडरमा): हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया 22 नवंबर तक पूरी कर लेने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक मुकेश रंजन ने सभी जिलों के डीएसई को दिया है। शनिवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए ग्राम शिक्षा समिति एवं अन्य स्तर से हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर डीएसई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

UPTET news

Photography