Advertisement

आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने से शिक्षक नियुक्ति में आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं काफी अभ्यर्थी

जिसगति से पोड़ाहाट अनुमंडल चक्रधरपुर में आवासीय और जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो रहे हैं, ऐसे से नौकरी के लिए कई अभ्यर्थी आवेदन देने से वंचित हो जाएंगे। अब भी पोड़ाहाट अनुमंडल के 2 हजार अभ्यर्थियों का आवासीय प्रमाण पत्र पेंडिंग है। जबकि हाई स्कूल शिक्षक बहाली में आवेदन डालने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

200 रुपये में क्या होगा, 1000 चाहिए कमीशन

बेंच-डेक्स की कीमत चार हजार, कमीशन चाहिए 1000 रुपये.
गुमला जिले में 1375 स्कूलों में बेंच-डेक्स खरीदा जाना है
मात्र 518 स्कूलों ने ही बेंच-डेक्स की खरीदारी हुई है
कमीशन के चक्कर में शेष स्कूल बेंच-डेक्स नहीं खरीद रहे हैं.

देश की संसद ओर शिक्षको को शर्मसार किया उस्मानाबाद के सांसद रविन्द्र गायकवाड़ ने

लखनऊ: एयर इंडिया की फ्लाइट में बिज़नेस क्लास की सुविधा न होने पर एयर इंडिया के अधिकारियो को चप्पल से मारने वाले सांसद ,जो पेशे से शिक्षक है,ने पूरे शिक्षक समाज को शर्मसार कर दिया है। ऐसे शिक्षक आज के बच्चों को क्या शिक्षा  देना चाहते है ?

नहीं मिला वित्तीय अधिकार, पोशाक से वंचित छात्र

कैरो : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चाल्हो के बच्चे शिक्षक की गलती की सजा भुगत रहे हैं। सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका द्वारा वित्तीय प्रभार नही देने के कारण बच्चों को अब तक पोशाक नही मिल पाई है।

23 नवनियुक्त शिक्षकों की बरखास्तगी से हड़कंप

देवघर : देवघर में शिक्षक नियुक्ति फरजीवाड़ा मामले में 23 नवनियुक्त शिक्षकों को बरखास्त किया गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा बरखास्तगी का आदेश भी जारी कर दिया गया है.  कार्यालय के इस आदेश के बाद प्रमाण पत्र फरजीवाड़ा कर नौकरी पाने वालों में हड़कंप मच गया है.

झारखंड में एससी-एसटी व ओबीसी का लोन गारंटर बनेगी सरकार

राज्य ब्यूरो, रांची। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने शिक्षा ऋण में गारंटर बनने का निर्णय लिया है। राज्य के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव, योजना सह वित्त विभाग अमित खरे ने कहा है कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 7.5 लाख रुपये से ज्यादा के शिक्षा ऋण की गारंटी की व्यवस्था आगामी अकादमिक सत्र से करेगी।

22 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव करेगा शिक्षक संघ

रांची | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राज्य के प्राथमिक शिक्षक 22 अप्रैल को डंडा लाओ झंडा गाड़ो के तहत सीएम आवास का घेराव करेंगे। अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान देने के हाईकोर्ट के फैसले पर हर्ष

कोडरमा | झारखंडउच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार के प्राथमिक शिक्षकों को छठे केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप उत्क्रमित वेतनमान देने के फैसले पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त किया।

शिक्षक नियुक्ति मामला: कार्यकर्ता दरबार में भी नहीं मिली अभ्यर्थियों को राहत, नहीं खत्म होगी विषयवार बाध्यता

रांची: शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने स्पष्ट किया कि इस बार हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति में सरकार विषयवार बाध्यता को समाप्त नहीं करेगी. अगली बार होने वाली परीक्षा में इस पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अब नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव होता है, तो इसमें दो वर्ष लग जायेंगे.

शिक्षकों की बैठक में दिए गए कई निर्देश

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू स्थित जयनगर सीआरसी में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई। मौके पर बताया गया कि शिक्षा सचिव के निर्देश पर सभी शिक्षकों को एमडीएम की रिपोर्ट प्रति दिन स्टेट कार्यालय को एसएमएस करनी है।

बैठकर तनख्वाह न लें शिक्षक : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से नौकरी नहीं, सेवा की भावना से बच्चों को शिक्षा देने की अपील की है। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने का हवाला देते हुए यह चेतावनी भी दी कि वे बैठकर तनख्वाह न लें।

नौकरी नहीं, सेवा भाव से बच्चों को पढ़ाएं टीचर्स

RANCHI: नौकरी नहीं, सेवा भाव से बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक। यह अपील सीएम रघुवर दास ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से की है। वह मोरहाबादी ग्राउंड में चल रहे राज्य स्तरीय बाल समागम के समापन समारोह में सोमवार को बोल रहे थे।

स्थानांतरण से पहले शिक्षक पड़ने लगे बीमार!

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची सार्वजनिक होते ही शिक्षक बीमार पड़ने लगे हैं. बताया जा रहा है कि खुद को बीमार बता कर शिक्षक दूर-दराज के इलाके में पदस्थापन से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

झारखण्ड सरकार देगी सभी स्कूलों के शिक्षकों को टैब

राज्य के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखण्ड गवर्नमेंट सभी स्कूल शिक्षकों को टैब बांटने वाली है।

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा, जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी नियुक्ति परीक्षा में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्री ने नियमावली में संशोधन का दिया निर्देश

रांची : राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की होनेवाली बहाली में एक और प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने इसके लिए प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में शीघ्र संशोधन करने का निर्देश दिया। वे सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड एकेडमिक काउंसिल व विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।

UPTET news

Photography