Advertisement

प्लस-टू स्कूल में बिना शिक्षक के जनजातीय भाषा की पढ़ाई

रांची: राज्य के प्लस-टू उच्च विद्यालयों में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक नहीं है, जबकि इंटरमीडिएट स्तर पर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई होती है. राज्य में 230 प्लस-टू उच्च विद्यालय हैं. विद्यालयों में जनजातीय भाषा के शिक्षकों के पद तक सृजित नहीं किये गये हैं.

आरयू मुख्यालय, पीजी विभाग सहित रांची के 6 कॉलेज होंगे वाई-फाई

रांची यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द उन्हें वाई-फाई कैंपस मिलेगा। ताकि एकेडमिक एक्टिवटी के लिए वे नेट का उपयोग कर सकें। इसके लिए उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग ने आरयू को चार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

अब हर पांच किमी पर होंगे हाईस्कूल

अब हर पांच किलोमीटर पर एक हाईस्कूल का होना अनिवार्य है। मतलब साफ है, अगर पंचायत की परिधि दस किलोमीटर की है तो वहां दो हाईस्कूल होंगे, लेकिन हर हाईस्कूल कम से कम पांच किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए।

झारखंड: विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

रांची। विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही गुरूवार को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भोजनावकाश के बाद बजट सत्र के दौरान लगातार हो रहे हंगामे के कारण सत्र की कार्यवाही को पूर्व निर्धारित समय से चार कार्य दिवस पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा कर दी।

समस्याओं से शिक्षा मंत्री को कराएंगे अवगत

संडेबाजार (बेरमो) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, संडेबाजार का भौतिक अवलोकन बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अनुपात के अनुसार शिक्षकों की कमी से परेशानी हो रही है।

यूनियन बजट 2016: रोजगार बिना कैसा शिक्षा सुधार!

नई दिल्ली | सीबीएसई की जिम्मेदारी कुछ कम करने की झलक भी बजट में दिखी। इसके साथ ही नेशनल एंट्रेंस टेस्ट जैसी नई संस्था बनाने, शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए के आबंटन का प्रस्ताव है। 350 आॅनलाइन कोर्स के लिए ‘स्वयं’ नाम के आॅनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव है सामने आई।

मुसाबनी में 20 शिक्षकों-कर्मचारियों ने मांगी इच्छामृत्यु

एचसीएल की ओर से पूर्व में संचालित स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग की है। पत्र लिखने वालों में मुसाबनी माइंस हाई एवं मीडिल स्कूल तथा सुरदा मीडिल स्कूल के 20 से भी ज्यादा शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

12 महीने के लिए होनी थी बहाली,10 माह नियुक्ति प्रक्रिया में ही बीत गए

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की आठवीं से 12वीं कक्षा के लिए शनिवार को नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हुई। इस प्रक्रिया की अजीब बात यह है कि शिक्षिकाओं को जो नियुक्ति पत्र मिलेगा, उसकी समय सीमा 31 मार्च को खत्म हो रही है।

टीचर भर्ती: यहां निकली 7000 पदों पर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

गुजरात राज्य शिक्षा विभाग ने विद्यासहायक भर्ती 2016-17 के माध्यम से कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकार ने इस विभाग के अंतर्गत 7000 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें विद्यासहायक और हेड मास्टर के पद शामिल है।

झारखंड में शिक्षक ने किया चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हंगामा

धनबाद. जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 के  शिक्षक रंजन कुमार आर्य पर स्कूल की नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.

शिक्षकों की इच्छा मृत्यु मामले में एचसीएल को नोटिस

शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
संवाद सूत्र, मुसाबनी : घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी, मऊभंडार, सुरदा में एचसीएल द्वारा संचालित प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय के लगभग 115 शिक्षकों को विगत 14 वर्ष से वेतन नहीं मिलने और उनकी इच्छा मृत्यु मामले में मुसाबनी बीडीओ ने एचसीएल के जीएम को नोटिस जारी किया है।

नौकरी-पेशा लोग भी कर सकेंगे स्नातक की पढ़ाई

जमशेदपुर : कोल्हान  विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में सांध्यकालीन (इवनिंग) कक्षाएं शुरू  करने की योजना है. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रस्ताव तैयार कर रहा है, ताकि  इसके लिए जरूरत के अनुसार कॉलेज का चयन किया जा सके.

शिक्षक विभागीय कार्रवाई के अधीन : डीएसई

शिक्षक विभागीय कार्रवाई के अधीन : डीएसई
धनबाद। संवाददाता आरईओ दिलीप मांझी की रिपोर्ट के बाद प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर के सहायक शिक्षक दिनेश पांडेय को विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। डीएसई ने कहा है कि हेडमास्टर से कई शिकायतें मिलने के बाद जांच कराई गई।

14 शिक्षकों ने लगायी इच्छा मृत्यु की गुहार

मुसाबनी : मंगलवार को एचसीएल/आइसीसी संचालित विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर 14 वर्षों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण परिवार सहित भूखे मरने की स्थिति में इच्छा मृत्यु के लिए गुहार लगायी है.

शिक्षक की पहले से थी बुरी नजर, छात्रा की मेडिकल जांच

धनबाद. सरायढेला पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा  है सोमवार (30 जनवरी) को जब  बच्ची स्कूल  से घर आयी तो वह असहज लग रही  थी. बच्ची से पूछने पर वह रोने लगी. उसने बताया कि सोमवार को दोपहर कम्युनिटी लंच  के दौरान  सभी शिक्षक बाहर  बैठ कर लंच कर रहे थे. उसी दौरान वह नल पर हाथ  धोने  गयी.

UPTET news

Photography