Advertisement

पारा शिक्षकों को मिल रहे मानदेय से परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं : कड़िया

 खूंटी: झारखंड सरकार को पारा शिक्षकों से मिल कर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। पारा शिक्षकों को उचित मानदेय उपलब्ध प्रदान की जानी चाहिए। यह बातें खूंटी सासद कड़िया मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड में पारा शिक्षक अपनी माग लेकर कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।
जो उनके लिए जायज है। पिछले दिनों जो हादसा राची में घटित हुआ है वह बहुत ही दुखद है। पारा शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। जिससे कई स्कूल भी बंद हो गए है। वही कड़िया मुंडा ने कहा कि झारखंड छोड़ अन्य प्रदेशों में पारा शिक्षकों को जिस तरह से समायोजित कर मानदेय दिया जा रहा है। उसी रूप में झारखंड के पारा शिक्षकों को भी मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मंहगाई के जमाने में जो मानदेय मिल रहा है उससे परिवार का भरण पोषण करना संभव नही है। मंहगाई और शिक्षा की अस्त व्यस्त स्थिती को देखते हुए सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है।

भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में सासद गए कोलेबिरा

सासद कड़िया मुंडा रविवार को दिल्ली से आकर सीधे कोलेबिरा भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के रवाना हो गए। जहा दो दिनों तक उनके पक्ष में प्रचार करने के बाद 12 दिसबंर कोलेबिरा से दिल्ली लौट जाएंगे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography