Advertisement

मंत्री सरयू राय से मिले पारा शिक्षक, पूरी करें मांगें

धनबाद : झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा धनबाद इकाई अश्विनी सिंह एवं मनोज राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय से सर्किट हाउस में मिला। मंत्री से गुजारिश की जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की पहल करते हुए हड़ताल खत्म कराएं।
मंत्री सरयू राय ने आश्वस्त किया कि हम लोग जल्द से जल्द आप लोगों की मांगें पूरी करने के लिए प्रयासरत हैं। शिक्षकों को बिहार या छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सम्मानजनक वेतन दें, इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं। पारा शिक्षकों के साथ पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो भी सरयू राय से मिले और हल निकालने का निवेदन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, रविंद्र नाथ महतो, अशोक चक्रवर्ती, दुर्गा चरण महतो, रंजीत महतो, सुशील पाडेय, मो.इकबाल, राजकुमार मंडल, प्रकाश मंडल, संजय आजाद, प्रभात पासवान मौजूद थे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography