Advertisement

13-14 को मुख्य सचिव का घेराव करेंगे सरकारी शिक्षक

बोकारो: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरी छोटानागपुर इकाई के अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय एसबीएस चास के परिसर में शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी शिक्षक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं।
इसके बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं। विभाग की वादाखिलाफी के विरोध में 13 व 14 दिसंबर को रांची में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव का घेराव किया जाएगा। संघ के संस्थापक अध्यक्ष उत्तील यादव, प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, सुनील कुमार, सुनील भगत, धीरज कुमार, अनिल कुमार, अनिल ¨सह, अवधेश साह व संजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर धनबाद जिला महासचिव नंद किशोर ¨सह, अध्यक्ष संजय कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पलता, सुषमा किड़ो, हजारीबाग के महासचिव संजय ¨सह, कोडरमा के अध्यक्ष शिव शंकर रजक, महासचिव रविकांत रवि, गिरिडीह के अध्यक्ष बिनोद राम, चतरा के अध्यक्ष विपिन कुमार ¨सह, सुनील कुमार, बोकारो के जिलाध्यक्ष राजू साहु, प्रवकता भानु प्रताप ¨सह, अशोक शर्मा, केदार साहु, संजय कुमार, मनोरंजन ¨सह आदि उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography