Advertisement

पारा शिक्षकों ने विधायक को घेरा, बतायी सरकार की करतूत

पबिया (जामताड़ा) : रांची में हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पारा शिक्षकों ने स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी का घेराव किया। इस दौरान अपने उपरी हुई कार्रवाई की जानकारी दी और उन्हें मांगों का ज्ञापन सौपा।

साथ ही छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों की तर्ज पर समान काम के बदले समान वेतन सरकार से दिलाने की मांग की है। इस पर, विधायक ने राज्य मुख्यालय के अधिकारियों से बात कर रांची कैंप जेल में बंद पारा शिक्षकों को मुक्त करने का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि पारा शिक्षक अपनी मांग रखे हैं। कोई देशद्रोह का काम नहीं किया है। अपनी मांग सभी रख सकता है। इसके चलते पारा शिक्षकों को मारपीट कर जेल में बंद करना, लोकतंत्र का हनन है।


पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलाम्बर मंडल ने बताया कि 16 नवंबर से जिले की सभी पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। भाजपा सरकार की विरोधी नीति व लाठीचार्ज की ¨नदा की गई। कहा कि चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। मौके पर विजय वर्मन, नारायण पंडित, मोहम्मद कमाल अंसारी, जोगेश्वर मंडल, बिहारी रजक, अनवर अंसारी, इमरान अंसारी, फारूक अंसारी, महेंद्र यादव, प्रसन्नजीत मंडल, अब्दुल रहीम, संतोष मंडल, मनोज पंडित, संतोष पंडित आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography