Advertisement

67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर , डिमांड पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा , पारा शिक्षकों के लिए नियमावली बनाए सरकार

रांची.  राज्य के 67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर हैं। हड़ताली पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा नियमित करने व वेतनमान निर्धारण की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक डीएसपीएमयू के ग्राउंड में विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 47 दिनों से चल रही पारा शिक्षकों की हड़ताल की समीक्षा की गई। संघर्ष मोर्चा ने यू टर्न लेते हुए पूर्व घोषित कार्यक्रम पलामू में पांच जनवरी को पीएम का विरोध करने के निर्णय को वापस ले लिया है।

सीएम रघुवर की पारा शिक्षकों से अपील, काम पर लौट आएं; बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए शिक्षा मंत्री नीरा यादव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में विकास आयुक्त डीके तिवारी, योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री जी! आपने पारा शिक्षकों को लॉलीपॉप पकड़ा दिया : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चे

Ranchi : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की तरफ से बनायी गयी कमिटी को लॉलीपॉप करार दिया है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव की अध्यक्षता में कमिटी बनाकर पारा शिक्षकों के आंदोलन को समाप्त कराकर उन्हें काम पर लौटने की बातें कहीं.

67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर , चरमरा गई है राज्य की प्राथमिक शिक्षा

रांची.  राज्य के 67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर हैं। हड़ताली पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा नियमित करने व वेतनमान निर्धारण की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक डीएसपीएमयू के ग्राउंड में विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 47 दिनों से चल रही पारा शिक्षकों की हड़ताल की समीक्षा की गई। संघर्ष मोर्चा ने यू टर्न लेते हुए पूर्व घोषित कार्यक्रम पलामू में पांच जनवरी को पीएम का विरोध करने के निर्णय को वापस ले लिया है।

CTET 2018: सीटीईटी आंसर की के बाद अब अभ्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

CTET answer key 2018:  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की आंसर की आने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक रिजल्ट जारी होने की कोई तारीख तय नहीं की गई। लेकिन कहा जा रहा है कि जनवरी में सीटीईटी के नतीजे जारी हो जाएंगे।

आर या पार; पारा शिक्षकों पर होगा बड़ा फैसला, CM ने कहा-करेंगे 50000 नई बहाली

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पारा शिक्षकों और झारखंड सरकार के बीच चल रही तकरार पर मंगलवार को बड़ा फैसला आ सकता है। बीते दिन मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के पारा शिक्षकों केे प्रति सख्‍त तेवर को देखते हुए लग रहा है कि हजाराें पारा शिक्षकों की नौकरी जा सकती है।

अब प्रत्येक वर्ष होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

जागरण संवाददाता, रांची। अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब प्रत्येक वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने नियमावली गठित कर दी है। यह नियमावली पहली बार गठित की गई है।

Jharkhand: टेट पास को भी देनी होगी स्थानीय भाषा की परीक्षा

रांची  : झारखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव होगा.  स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री डॉ नीरा यादव ने नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को  स्वीकृति दे दी है. शिक्षक नियुक्ति के लिए अब 250 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें 50 अंकों की  जनजातीय/ क्षेत्रीय (जिला में टेट परीक्षा में  अधिसूचित जनजातीय / क्षेत्रीय भाषा)भाषा  की परीक्षा होगी. जनजातीय व  क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा क्वालिफाइंग होगी.  

झारखंड: आंदोलन तेज करेंगे हड़ताली पैरा शिक्षक, सीएम बोले- गुंडागर्दी कर रहे हैं

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के हड़ताली पैरा टीचर को दिया गया अल्टीमेटम 20 नवंबर को खत्म हो जाएगा. हालांकि, पैरा टीचर झुकने के मूड में नहीं है. पैरा शिक्षकों ने अपना आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया है. इधर पैरा शिक्षकों के रुख पर सीएम रघुबर दास भी सख्त हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक पैरा शिक्षक गुंडागर्दी कर रहे हैं.

18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इस माह से

राज्य में 18208 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इस माह शुरू होगी. परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) लेगी. शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) पास विद्यार्थी सीधे शिक्षक पद पर नियुक्त किये जायेंगे. इस माह परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जायेगी.

झारखंड के कस्तूरबा स्कूलों में 3000 शिक्षक भर्ती होंगे

राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन स्कूलों में करीब 3000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ये शिक्षक कस्तूरबा स्कूलों में नौंवी से 12वीं तक की छात्राओं को पढ़ाएंगे। हाई (नौवीं-दसवीं) और प्लस टू (11वीं-12वीं) के लिए 10-12 शिक्षकों की प्रति स्कूल नियुक्ति होगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

झारखंड: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास टीचरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

झारखंड के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास करीब 10 हजार पारा शिक्षकों को अब बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। पारा शिक्षकों को इसका लाभ टेट का प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख एक अप्रैल 2017 से जोड़ कर दिया जायेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। टेट पास पारा शिक्षकों के मानदेय में 600-800 रुपये की वृद्धि होगी। सभी शिक्षकों को पिछले डेढ़ साल का एरियर भी दिया जायेगा।

सुर्खियां: पारा शिक्षकों ने कहा शिक्षा मंत्री से नहीं सीएम से करेंगे वार्ता, रेप के बाद किशोरी का सिर काटकर ले गये अपराधी

झारखंड के हड़ताली पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वे अब मुख्यमंत्री से ही वार्ता करेंगे. मोर्चा का कहना है कि पूर्व में शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई थी. लेकिन मंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में दोबारा बात करने का कोई मतलब नहीं बनता. इस खबर को सभी अखबारों ने हेडलाइन बनाया है.

आर-पार की लड़ाई के मूड में पारा शिक्षक

गोड्डा : एकीकृत पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के आंदोलनकारी पारा शिक्षक बुधवार को तीसरे दिन भी शहीद स्तंभ परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे। पारा शिक्षक विगत डेढ़ माह से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में चार दिनों की भूख हड़ताल आयोजित की गई थी।

दो घंटे से मंत्री का इंतजार कर रहे पारा शिक्षक, वार्ता के लिए समय देकर भी नहीं पहुंची नीरा यादव

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने पारा शिक्षकों को पत्र लिखकर गुरूवार को दोपहर बाद 3 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया था. पारा शिक्षक तय समय पर शिक्षा मंत्री के कार्यालय के सभागार में पहुंच गये. दो घंटे गुजर गये हैं, अभी तक नीरा यादव नहीं पहुंची है. समाचार लिखे जाने तक पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री का इंतजार कर रहे हैं. इधर अपनी मांगों को लेकर हड़ताली पारा शिक्षक गुरूवार को भूख हड़ताल पर भी हैं. इस बीच धनबाद और बोकारो से दो पारा शिक्षकों के बीमार होने की भी खबर है.

UPTET news

Photography