Advertisement

शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हैं, तो अब सात साल तक होगी टीईटी प्रमाणपत्रों की मान्यता

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में आयोजित होनेवाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को मिलनेवाले प्रमाणपत्रों की मान्यता अब सात साल तक रहेगी। इससे इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सात वर्षों तक शिक्षक बनने की पात्रता रखेंगे। अभी तक राज्य में हुई दो पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्रों की मान्यता पांच वर्ष तक ही थी।

बायोमेट्रिक सिस्टम शिक्षकों की हाज़िरी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा फेल

झारखंड में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आदेश पारित किया गया कि झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम से शिक्षक हाज़िरी लगाएंगे. उधर शिक्षकों का कहना है कि नेटवर्क की वजह से ग्रामीण इलाके में उनको काफी परेशानी हो रही है.

दुर्गा पूजा अवकाश के पहले छठे वेतनमान के एरियर का होगा भुगतान

रांची : फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (फुटाज) के बैनर तले रांची विवि के पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों ने मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया.

रांची : जेपीएससी ने 19 शिक्षकों को दी प्रोन्नति

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 19 शिक्षकों को वर्षों से लंबित प्रोन्नति देने की अनुशंसा कर दी है. इनमें कोल्हान विवि व रांची विवि के लगभग 18 डेमोस्ट्रेटर को लेक्चरर व एक लेक्चरर को रीडर के पद पर प्रोन्नति दी. प्रोन्नति प्राप्त करने वाले कई शिक्षक न्यायालय भी गये थे.

KVS Recruitment 2018: केवीएस पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी परीक्षा का शेड्यल जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा

नई दिल्ली. KVS Recruitment 2018: केन्द्रीय विद्यालय संगठन में केवीएस भर्ती 2018 के तहत 8000 से अधिक पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है.

शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हैं, तो अब सात साल तक होगी टीईटी प्रमाणपत्रों की मान्यता

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में आयोजित होनेवाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को मिलनेवाले प्रमाणपत्रों की मान्यता अब सात साल तक रहेगी। इससे इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सात वर्षों तक शिक्षक बनने की पात्रता रखेंगे। अभी तक राज्य में हुई दो पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्रों की मान्यता पांच वर्ष तक ही थी।

झारखंड: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास टीचरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

झारखंड के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास करीब 10 हजार पारा शिक्षकों को अब बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। पारा शिक्षकों को इसका लाभ टेट का प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख एक अप्रैल 2017 से जोड़ कर दिया जायेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। टेट पास पारा शिक्षकों के मानदेय में 600-800 रुपये की वृद्धि होगी। सभी शिक्षकों को पिछले डेढ़ साल का एरियर भी दिया जायेगा।

नेटवर्क समस्या, गुरुजी पेड़ व छत पर चढ़कर बनाते हैं हाजरी

मयूरहंड (चतरा) : जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बेहद हास्यापद व दुर्भाग्यपूर्ण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं रहने पर शिक्षक पेड़ पर, छत पर और तो और टावर पर चढ़कर अपनी उपस्थिति बनाने को मजबूर हैं।

7वीं वेतनमान की सिफारिशों को लागू करने के लिए शिक्षक कल देंगे धरना

रांची.  रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय में सातवें वेतनमान की सिफारिशों को हूबहू लागू समेत अन्य लंबित डिमांड के निराकरण के लिए शनिवार को विवि शिक्षक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरना देंगे। शिक्षकों ने कहा कि 7वें वेतनमान की सिफारिशों को लागू नहीं होने व प्रमोशन देने में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से शिक्षक आक्रोशित हैं।

डीएसई ने कर दिया शिक्षकों की मन माफिक स्कूलों में पदस्थापन

हजारीबाग : शिक्षक संगठनों ने डीएसई के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बकायदा डीएसई का कारनामा उपायुक्त, आरडीडी, मानव संसाधन विकास विभाग और मुख्यमंत्री कोषांग को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

पारा शिक्षकों का डाटा डिलिट होने से शिक्षक परेशान

कामडारा: प्रखंड संसाधन केंद्र कामडारा के बीपीओ अनुपम कुमार व लेखापाल कम्प्यूटर आपरेटर सरिता कुमारी का तबादला बिशुनपुर प्रखंड होते ही बीआरसी कार्यालय के कम्प्यूटर से सभी पारा शिक्षकों का डाटा गायब हो गया है। इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DSSSB PRT Primary Teacher Recruitment 2018: दिल्ली में 10,500 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली. DSSSB Delhi PRT Primary Teacher Recruitment 2018: दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले दिल्ली के ऐसे लोगों के लिए तोहफा दिया है, जो दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं. दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 10,591 नियमित शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान किया है.

मोदी को हराना है तो माया को पीएम कैंडिडेट बनाए विपक्ष

सोनीपत  इंडियन नैशनल लोकदल (आईएनएलडी) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि बीजेपी के झूठ की सियासत की पदार्फाश करने के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती को 2019 चुनाव में विपक्ष को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाना चाहिए।

पारा शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र केराई ने कहा कि पारा शिक्षकों का तीन माह का मानदेय बकाया है। दुर्गा पूजा से पहले सरकारी शिक्षकों का अग्रिम भुगतान हो जाता है।

वित्तरहित शिक्षकों ने बुलंद की आवाज, पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोका

रांची, जागरण संवाददाता। वित्त रहित हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के हजारों शिक्षाकर्मी अनुदान, अधिग्रहण सहित अन्य मांगों को ले शुक्रवार को सीएम आवास का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें राजभवन के पास ही रोक दिया। यहां प्रदर्शनकारी शिक्षाकर्मियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई, लेकिन पुलिसकर्मी इन्हें आगे नहीं बढऩे दिया।

UPTET news

Photography