Advertisement

विश्वविद्यालय देंगे 25000 युवाओं को जॉब

राज्य के विश्वविद्यालयों में अब सिर्फ स्टूडेंट्स की पढ़ाई ही हीं होगी, बल्कि उनके रोजगार की भी गारंटी होगी। राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को प्लेसमेंट के माध्यम से हर साल 25000 स्टूडेंट्स को रोजगार दिलाने का निर्देश दिया है।

आठ हजार बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर की शिक्षा

जामताड़ा : पहली अप्रैल से जिले के चिह्नित 16 हाई स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर की शिक्षा मिलेगी। इसको ले शिक्षा विभाग ने विद्यालय के चयनित नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित कर लिया है। प्रत्येक विद्यालय से एक एक नोडल शिक्षक का चयन किया गया है।

आधार कार्ड को लेकर सरकार का अहम आदेश, जरूर पढ़ें

नई दिल्ली। कई जरूरी सेवाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य करने के बाद सरकार ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।

विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें शिक्षक : बीईईओ

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को शिक्षकों की गुरुगोष्ठी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ¨सह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षा के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई पर विशेष बल दिया गया।

जिस राज्य का सीएम ही बाहरी, वहां नहीं मिलेगी स्थानीय को नौकरी: बाबूलाल

रांची। शिक्षक नियुक्ति नियमावली, जेपीएससी पीटी परीक्षा में त्रुटी, दोहरी स्थानीय नीति व छात्रवृति कटौती के विरोध में गुरुवार को झाविमो युवा-छात्र मोर्चा ने राजभवन मार्च किया। पटेल पार्क हरमू से पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों युवा-छात्र शामिल हुए।

उर्दू शिक्षक की बहाली के लिए आवाज उठाएं- शकील

आजसू पार्टी अल्पसंख्यक महासभा की जिला कार्यसमिति की गुरुवार को घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष शकील अहमद सिद्दिकी ने सुवर्णरेखा गेस्टहाउस में संवाददाता सम्मेलन में जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा- उर्दू शिक्षक की बहाली के लिए आवाज उठाई जाएगी।

केयू प्रशासन ने 10 शिक्षकों का किया तबादला

कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के अंतर्गत विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय एवं विवि स्नातकोत्तर विभाग में सेवारत 10 शिक्षकों का यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 36 शिक्षकों की प्रोन्नति की अनुंशसा झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (जेपीएससी) से की जाएगी।

तीन शिक्षकों की अस्थाई तौर पर हुई थी नियुक्ति

2012 में जिले के तीन प्रखंड कोडरमा, मरकच्चो जयनगर में एक साथ मॉडल विद्यालय की स्थापना की गई थी। जिसमें शिक्षक के रूप में अंग्रेजी के अलावा सामजिक विज्ञान गणित के शिक्षक के रूप में तीन शिक्षकों को प्रति घंटे के हिसाब ये नियुक्ति की गई थी।

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दो विषय की बाध्यता समाप्त हो : सदान मोर्चा

रांची | सदानमोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मिला, जिसमें कई छात्र भी शामिल थे। प्रधान सचिव को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया।

ये योगासन दिला रहा बड़े पैकेज की नौकरी,निकल रहीं बम्पर भर्तियां

जबलपुर। योग युवाओं के लिए कॅरियर के द्वार खोल रहा है। अब उनमें सिर्फ योग सीखने का मतलब सेहतमंद रहना नहीं, बल्कि योगगुरू बनकर कॅरियर बनाना भी है।

झारखंड सरकार का तोहफा, 2 साल में 25 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य सरकार ने 2017-18 में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले 25 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संदर्भ में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। उन्होंने संस्थाओं के प्लेसमेंट सेल को मजबूत करने और रोजगार मेला का आयोजन करने का निर्देश दिया है।

अल्पसंख्यकांें सहित सभी वगर्ों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने को सरकार प्रतिबद्ध : नकवी

नयी दिल्ली,। मार्च :भाषा: अल्पसंख्यकों की शिक्षा के अब तक काफी उपेक्षित रहने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्राी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी तबकों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया है।

पारा शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला है मानदेय

सिमडेगा| बांसजोरप्रखंड के पारा शिक्षक पिछले छह माह से मानदेय से वंचित हैं। मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। बताया गया कि सितंबर 2016 से इनका मानदेय बकाया है।

कोल्हान विवि : 36 शिक्षकों की प्रोन्नति की अनुशंसा

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज व पीजी विभाग के 36 शिक्षकों की प्रोन्नति की अनुशंसा झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन से की जा रही है. विवि में प्रोन्नति के लिए अलग-अलग कॉलेजों से कुल 107 आवेदन मिले थे. इनमें सात शिक्षकों के आवेदन पर विशषेज्ञों का  पैनल विचार करेगा.

TET Answer Key : टेट का फाइनल आंसर की जारी

रांची: शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा बुधवार को जारी कर दी गयी. अभ्यर्थी जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर अभ्यर्थी उत्तर देख सकते हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 20 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा ली गयी थी.

UPTET news

Photography