Advertisement

ग्रेड तीन के शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग

हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त, मृत एवं कार्यरत ग्रेड तीन के शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग की है। इस बाबत उपायुक्त को एक आवेदन दिया गया है।

सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन में फंसे 50 हजार कैंडिडेट्स

RANCHI: तीन विषयों में सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन लगाए जाने के कारण क्8 विषयों के भ्0 हजार स्टूडेंट्स प्रभावित हो रहे हैं। नतीजन, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल हाई स्कूल टीचर रिक्रूमेंट में छात्रों का विरोध लगातार जारी है। झारखंड में अब तक दो बार हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा ली जा चुकी है।

शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन में कई त्रुटियां, झारखंडी छात्र रह जाएंगे वंचित: प्रदीप यादव

रांची। झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने राज्य सरकार द्वारा उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन को त्रुटिपूर्ण करार देते हुए किसी खास समूह को लाभ पहुंचाने की आशंका जताई है।

झारखंड कैबिनेट में लिये गये कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

रांची : राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य योजनांतर्गत रांची, पूर्वी सिहभूम एवं धनबाद जिले के कुल 13 थानों को स्मार्ट पुलिस थाना में परिवर्तित करने व नया स्मार्ट पुलिस थाना बनाने के लिए 39.58 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।

नियमावली में संशोधन की मांग पर अनशन

झारखंड प्रतियोगी छात्र मोर्चा के कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश पांडेय ने की। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की दोहरी स्थानीय नीति के खिलाफ पलामू सहित 10 जिलों के छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नौ परीक्षार्थी निष्कासित, तीन शिक्षक भी निलंबित

हरिहरगंज | यहांमैट्रिक की परीक्षा में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र मोतीराज महिला काॅलेज में 1014 में 3, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में 605 में 2, मवि हरिहरगंज में 193 में 4, बालिका उच्च विद्यालय में 755 में 9 तथा बाल किशोर सिंह कालेज में 838 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया जांचने की मांग की

जमशेदपुर | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को उपायुक्त अमित कुमार को ज्ञापन सौंप एक माह पूर्व स्थानांतरित किए गए 22 शिक्षकों के मामले में जांच कराने की मांग की है।

बिना शिक्षक बच्चों को अंगरेजी पढ़ा रही सरकार

रांची : राज्य के 90 फीसदी से अधिक मध्य विद्यालय में भाषा में अंगरेजी के शिक्षक नहीं हैं.  प्राथमिक विद्यालय में तो अलग से अंगरेजी शिक्षक रखने का प्रावधान ही नहीं है. ऐसे में झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अंगरेजी में काफी कमजोर हैं. एक ओर स्कूलों में अंगरेजी के शिक्षक नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर कक्षा एक से अंगरेजी की पढ़ाई होती है. राज्य में 18,214 मध्य विद्यालय हैं.

प्रशिक्षु शिक्षक समावेशी शिक्षा से हुए अवगत

चक्रधरपुर| प्रखंडसंसाधन केंद्र चक्रधरपुर में पाठ्यक्रम अनुकूलन विषयक प्रशिक्षण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। समावेशी शिक्षक अनिल कुमार प्रजापति तक्नीशियन सुशीला बिरूवा ने प्रशिक्षु शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की परिभाषा से अवगत कराया। प्र

शिक्षकों ने तबादले का किया विरोध

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसमें शिक्षकों ने पाच साल सेवा देने के बाद तबादला करने के प्रावधान का विरोध किया। गौरतलब है कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त 13 हजार नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पांच वर्ष बाद तबादला करने का प्रावधान है।

शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे केंद्रीय विद्यालय

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । केंद्रीय विद्यालय इस समय शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि औसतन हर स्कूल में दस शिक्षकों की कमी है। 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की कमी की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने इनकी नियुक्ति प्रक्रिया काफी तेज कर दी है।

26 को होगा पारा शिक्षक संघ का चुनाव

रामगढ़ : 26 फरवरी को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की रामगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव में संघ के जिला के कोई भी पारा शिक्षक अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते है।

प्रभारियों के बीच फंस गई शिक्षक नियुक्ति की संचिका


देवघर : वर्ष 2014-15 में नियुक्त तकरीबन 129 शिक्षकों की संचिका को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगर कहें कि यह इन शिक्षकों के नियुक्ति की संचिका कर्मियों के स्थानांतरण व पदस्थापन के बीच फंस गई तो गलत नहीं होगा।

प्राथमिक शिक्षकों का टूटने लगा धैर्य

हजारीबाग : सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दिया गया प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने और उसके आधार पर वेतन देने का फरमान शिक्षकों के गले की फांस बन गया है।

आश्रम विद्यालय प्रबंधक ने आइटीडीए निदेशक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

जामताड़ा : जिले के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी सह निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण चंद्रशेखर प्रसाद पर आश्रम बालिका विद्यालय प्रबंधक ने मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं असमय निरीक्षण के नाम पर विद्यालय में प्रवेश करने का आरोप लगाया है.

UPTET news

Photography