हजारीबाग : सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दिया गया प्राथमिक विद्यालयों
के शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने और उसके आधार पर वेतन देने का
फरमान शिक्षकों के गले की फांस बन गया है।
पिछले चार माह से शिक्षक बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बना पाने के कारण वेतन नहीं पा रहे हैं और जिला प्रशासन बायोमीट्रिक मशीन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं दे रहा है। सरकारी निर्देश के आगे लाचार शिक्षकों का धैर्य सरकारी रवैये को लेकर टूटने लगा है। शिक्षक संघ इस बाबत बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयारी कर रहा है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उपायुक्त से मांग की है कि जब तक बायोमैट्रिक मशीन की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक शिक्षकों को तत्कालिक व्यवस्था के तहत वेतन निर्गत किया जाए।