(रांची): झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के
मोरहाबादी मैदान में राज्य के पारा शिक्षकों के उग्र प्रदर्शन एवं
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में रांची पुलिस ने 280 पारा
शिक्षकों को शुक्रवार शाम होटवार स्थित बिरसा करावास भेज दिया। इनमें 16
महिला पारा शिक्षिकाएं भी शामिल है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
पारा शिक्षकों को भी बायोमेट्रिक्स सिस्टम से विद्यालय में बनाना पड़ेगी हाजरी
ग्राम समाचार , देवघर। अब पारा शिक्षकों को भी बायोमेट्रिक्स सिस्टम से
विद्यालय में हाजरी बनाना पड़ेगा। इस बाबत राज्य परियोजना निदेशक श्री उमा
शंकर सिंह ने पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सम्रग शिक्षा
अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी 1 दिसम्बर से यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का
निर्देश दिया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पारा शिक्षक
गुमला : सेवा स्थायी करने और वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर रांची के
मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे पारा शिक्षकों पर हुई लाठी चार्ज
के बाद झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल
में जाने का आह्वान किया है।
गिरिडीह : पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
गिरिडीह : झारखंड स्थापना दिवस पर अपने अधिकारों की
मांग कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने
शुक्रवार को गिरिडीह टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया
पलामू के 5 हजार पारा शिक्षक गए सामूहिक हड़ताल पर
मेदिनीनगर,चैनपुर,पलामू : अपनी मांगों के समर्थन में व रांची में
प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ शुक्रवार से जिले के
करीब पांच हजार शिक्षक सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पलामू के करीब एक
हजार न्यू प्राथमिक विद्यालयों में ताले लटक गए हैं।
7th Pay Commission: नवंबर में ही 5,000 रुपए महीने बढ़ सकती है इन कर्चमारियों की सैलरी!
केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की कोशिश में लगी है, राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को खुश करने में पीछे नहीं रहना चाहता हैं। राज्य कर्मचारी की संयुक्त परिषद के सचिव, एसपी तिवारी और महासचिव
रांची : कार्यक्रम स्थल के बाहर टुकड़ों में बंट कर पारा शिक्षकों ने किया बवाल, पुलिस ने चलायी लाठी, शिक्षकों ने किया पथराव
रांची : छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा स्थायीकरण व वेतनमान की मांग को
लेकर राज्य भर से आये हजारों पारा शिक्षकों ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान
में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम स्थल के बाहर जम कर बवाल किया.
अलग-अलग जगहों पर टोली बनाकर हंगामा कर रहे पारा शिक्षकों पर पुलिस ने कई
बार लाठियां बरसायीं.
राज्य के 69 हजार पारा शिक्षकों का नहीं कटेगा पीएफ
राज्य के 69 हजार पारा शिक्षकों को भविष्य निधि योजना में शामिल नहीं
किया जायेगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने आदेश
जारी कर दिया है। जेईपीसी के राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट
किया है कि पारा शिक्षकों की बहाली ग्राम शिक्षा समिति की ओर से की जाती
है।
मुख्य सचिव के साथ पारा शिक्षक मोर्चा की वार्ता बेनतीजा
रांचीः मुख्य सचिव के साथ एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल पाया।
उनसे मिलने गये शिष्टमंडल ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायी करते हुए
वेतनमान प्रदान करने की मांग पर मुख्य सचिव ने असहमति जताई।
उनसे मिलने गये शिष्टमंडल ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायी करते हुए
वेतनमान प्रदान करने की मांग पर मुख्य सचिव ने असहमति जताई।
16 से राज्य के सभी 40 हजार प्राथमिक स्कूलों में ताला जड़ेंगे पारा शिक्षक
रांची. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के
शिष्टमंडल का गुरुवार को मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी से हुई वार्ता विफल हो
गई। मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं के बारे में बताया, जिसे
पारा शिक्षकों ने
झारखंड स्थापना दिवस: CM रघुवर दास को काला झंडा दिखायेंगे पारा शिक्षक!
Ranchi: झारखंड के 18वें स्थापना दिवस के दिन पारा
शिक्षक मुख्यमंत्री रघुवर दास को काला झंडा दिखा सकते हैं. एकीकृत पारा
शिक्षक संघ की गुरुवार शाम मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी से वार्ता विफल होने
के बाद सीएम को काला झंडा दिखाने का ऐलान किया है.
दो साल से लटकी है शिक्षक पात्रता परीक्षा, आठ साल में हुई सिर्फ दो टीइटी
रांची | रांची राज्य
में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) को नियमावली में संशोधन का इंतजार है|
जहां यह एग्जाम प्रत्येक साल होना चाहिए था, वही प्रदेश में नियमावली में
संशोधन के प्रयास में 2 वर्ष से यह एग्जाम लटका हुआ है| निशुल्क एवं
अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम लागू होने के पश्चात प्रदेश में 8 साल
से महज 2 परीक्षा हो सकी है |
सीबीआई ने आरयू के पांच शिक्षकों का जांचा सर्टिफिकेट
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के पांच शिक्षकों
का सीबीआई ने हाल के महीनों में सर्टिफिकेट की जांच की है. सीबीआई ने
जेपीएससी के माध्यम से 2008 में बहाल विश्वविद्यालय स्तरीय शिक्षकों की
जांच-पड़ताल में तेजी लाते हुए राज्य के कई विश्वविद्यालयों में शिक्षकों
के सर्टिफिकेट की जांच की है.
15 को रांची जाएंगे पारा शिक्षक
जयनगर (कोडरमा): स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय जयनगर में गुरुवार को पारा
शिक्षकों की प्रखण्ड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला
संचालन समिति के सदस्य सकलदेव राम उपस्थित थे।
प्लस टू स्कूलों में हाईस्कूल शिक्षकों का आरक्षण 50 से घट कर 25% होगा
रांची | राज्य के
प्लस टू उच्च विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति में हाईस्कूल शिक्षकों के लिए
आरक्षण के कोटा में बदलाव किया जायेगा| राज्य में वर्तमान में प्लस टू
उच्च विद्यालय की शिक्षक नियुक्ति में हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के
लिए 50% सीट आरक्षित है |
Subscribe to:
Posts (Atom)