Advertisement

ग्रेड टू वेतनमान के लिए कागजात जमा करें शिक्षक

गुमला | राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के गुमला जिलाध्यक्ष राजदीप सिंह ने वैसे सभी शिक्षकों से कागजात जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में जमा कराने की अपील की है जिनकी सेवा 12 वर्ष होने के बाद भी ग्रेड टू वेतन मान का लाभ नहीं मिला है।

अब अनुदानित स्कूलों में टेट पास ही बनेंगे शिक्षक

एजुकेशनरिपोर्टर | जमशेदपुर झारखंडपात्रता परीक्षा (जेटेट) पास स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार से जिन विद्यालयों को अनुदान मद में राशि मिलती है, वहां टेट पास शिक्षकों की ही नियुक्ति होगी। इसमें संस्कृत विद्यालय, मदरसा, स्थापना अनुमति समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं।

केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूलों में भी बहाल किए जाएंगे पार्ट टाइम शिक्षक

शिक्षा विभाग की ओर से धनबाद जिले के मॉडल विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए पार्ट टाइम शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

प्रारंभिक विद्यालयों में दीवाली की छुट्टी 30 और 31 अक्टूबर को

धनबाद | जिलाशिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रारंभिक विद्यालयों के लिए दीवाली की छुट्टी 29 और 30 अक्टूबर को घोषित था।

बगैर समायोजन हड़ताल समाप्त नहीं होगी : संघ

पुराना मंडल कारा परिसर के बाहर गुरुवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ गिरिडीह कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष गणेश मंडल ने कहा कि तमाम पारा शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर गत 41 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

घेरा डालो, डेरा डालो के कारण पारा शिक्षक नहीं मना पायेंगे दीपावली

गढ़वा l इस बार पारा शिक्षक दिवाली नहीं मना पायेंगे। विगत 17 सितंबर से हड़ताल पर गयेे पारा शिक्षक 20 अक्टूबर से ही रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अपने बीबी-बच्चों के साथ घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत जमे हैं।

38 दिन बाद बीआरपी-सीआरपी की हड़ताल बिना शर्त हुई समाप्त

बीआरपी-सीआरपीकी 38 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक मुकेश कुमार बातचीत के बाद बिना शर्त समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। निदेशक ने बीआरपी-सीआरपी की मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ग्रेड टू वेतनमान के लिए कागजात जमा करें शिक्षक

गुमला | राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के गुमला जिलाध्यक्ष राजदीप ने वैसे सभी शिक्षकों से अपना कागजात डीएसई कार्यालय में जमा कराने की अपील की है जिनकी सेवा 12 वर्ष होने के बाद भी ग्रेड टू वेतन मान का लाभ नहीं मिला है।

काम पर नहीं लौटने वाले 635 शिक्षक किए जा सकते हैं बर्खास्त, प्रक्रिया शुरू

सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद निर्धारित तिथि तक काम पर नहीं लौटने वाले 635 पारा शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने शुरू कर दी है। डीएसई बांके बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार के अल्टीमेटम के बारे में पारा शिक्षकों को पता है। अत: अब आदेशानुसार जिला शिक्षा चयन समिति की बैठक बुलाकर पारा शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

पारा शिक्षकों को अल्टीमेटम, 50 प्रतिशत काम पर लौटे

जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने मंगलवार तक हर हाल में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था। सरकार के अल्टीमेटम के बाद हड़ताल पर चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 50 प्रतिशत से अधिक पारा शिक्षकों ने अपनी-अपनी सेवाएं स्कूलो में देना प्रारंभ कर दिया है।

पूर्वी सिंहभूम में 635 हड़ताली पारा शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार

जमशेदपुर, संवाददाता सरकारी अल्टीमेटम के बावजूद काम पर न लौटने वाले 635 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। राज्य सरकार के 25 अक्तूबर तक काम पर वापस लौटने के निर्देश के बावजूद हड़ताल पर गए 1705 पारा शिक्षकों में से केवल 1070 शिक्षक ही काम पर लौटे हैं।

सात सौ पारा शिक्षकों को मिलेगा मानदेय

धनबाद/ मुख्य संवाददाता जिले के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बुधवार को परियोजनाकर्मियों ने योगदान दे दिया है। परियोजनाकर्मियों के योगदान देने के बाद सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों में तेजी आने की संभावना है। परियोजनाकर्मी 40 दिन हड़ताल पर रहे। बीआरपी-सीआरपी के भी गुरुवार से योगदान देने की संभावना है।

पारा शिक्षकों ने भिक्षाटन कर जुटाये 15 हजार रुपये

रांची : पारा शिक्षकों का घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम  छठे दिन भी जारी रहा.  बुधवार को पारा शिक्षकों ने सात ग्रुप में बंट कर राजधानी के विभिन्न इलाकों में भिक्षाटन किया. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि भिक्षाटन से कुल 15095 रुपये जमा हुए.

वेतन की राशि पहली बार बैंक खाते में भेजी गयी

रांची : रांची जिले के गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को दीपावली व छठ पूजा के पूर्व वेतन राशि का भुगतान कर दिया गया है. कोषागार से विपत्र पारित होने के बाद 600 से अधिक शिक्षकों के खाते में राशि स्थानांतरित की गयी है. 

बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना ने अब तक काम पर नहीं लौटने वाले सभी हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया है. परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त का पत्र भेजा. 

UPTET news

Photography