प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का
प्रमंडल स्तर पर चल रहे न्याय पदयात्रा की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय
बैठक प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में लातेहार शहर के अमवाटीकर
स्कूल परिसर में हुई।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने इस प्रखंड के सभी 301
पारा शिक्षकों से अपील की है कि 20 अप्रैल को सुबह नौ बजे लातेहार
बाजारटांड़ से शुरू होकर चंदवा तक जानेवाले पैदल मार्च में अवश्य भाग लें।
बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पदयात्रा में
प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की सूचना उपायुक्त,
एसडीओ व डीएसई को दे दी गई है। बैठक में संरक्षक अभिनय मिश्र ने कहा कि 24
अप्रैल को जिले के सभी 1645 पारा शिक्षक आकस्मिक अवकाश में रहकर रांची
स्थित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मौके पर अनूप कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद यादव, प्रवीण सिंह, उदय
प्रसाद, फारूक आलम, नरेश ठाकुर, आरती कुमारी, दिलीप प्रसाद, ईश्वरी सिंह,
संजय यादव समेत कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();