Advertisement

डीबीटी माध्यम से शिक्षकों को मिलेगा वेतन

डुमरी | प्रखंडके तीनों अंचलों की मासिक गुरू गोष्ठी शुक्रवार को सम्पन्न हुई। अंचल एक और दो की मासिक गुरू गोष्ठी बीईईओ एक चन्द्रशेखर भारती की अध्यक्षता में बीआरसी भवन डुमरी और अंचल तीन की मासिक गुरू गोष्ठी बीईईओ तीन कामेश्वर महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

सात फरवरी तक सेफ एसेसमेंट फाॅर्म जमा नहीं करने पर लगेगा लेट फाइन

नगर पर्षद क्षेत्र में सेफ एसेसमेंट फाॅर्म जमा करने में लोगों की ओर से दिलचस्पी नहीं लिए जाने को विभाग ने गंभीरता से लिया है। जिसमें तेजी लाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने शुक्रवार को नगर पर्षद के कई क्षेत्रों में जाकर भवनों की मापी कराई।

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का मिलन समारोह 12 को

अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता शक्तिपद दास ने की। 12 फरवरी को शिक्षक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजन पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने समस्याओं पर बात की।

18 शिक्षकों को शो-कॉज केयू. 11 एचओडी से मांगा जवाब

जमशेदपुर  : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को 11 विभागाध्यक्ष, 6 शिक्षक व एक पुस्तकालय कर्मचारी को शो-कॉज जारी किया है. कार्य में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गयी है. शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह व सीसीडीसी डॉ जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने विवि के अंतर्गत संचालित सभी विभागों का निरीक्षण किया था.

पारा शिक्षको की हो रही उपेक्षा

चंदवा: झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक व पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते पारा शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद, सचिव गोविन्दा कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ फरेब कर रही है।

मई में होगी हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा मई माह में होगी। आयोग ने इसे संभावित बताया है। इस परीक्षा में शामिल होने केलिए 6 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं।

20 हाई स्कूलों नहीं लगी बायोमैट्रिक मशीन

जामताड़ा : हर मीटिंग में शिक्षकों को अपने वरीय अधिकारियों से सख्त हिदायत मिलती है कि वे स्कूल के विकास मद से बायोमैट्रिक मशीन लगाएं पर इसे अब तक अनसुना ही किया ही जा रहा है। इसी का नतीजा है कि कई हाई स्कूलों में अब तक उपस्थिति दर्ज कराने की यह मशीन नहीं लगाई है।

17,868 हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली दोबारा शुरू

रांची : राज्य के सभी कोटि के माध्यमिक स्कूलों में 17,868 पदों पर नियुक्ति के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 की सूचना शुक्रवार को जारी कर दी।

17,572 शिक्षकों के लिए वैकेंसी निकली

रांची: हाइस्कूल में 17,572 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन छह फरवरी से ऑनलाइन जमा लिये जायेंगे. अभ्यर्थी 15 मार्च काे शाम पांच बजे तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.jssc.in के माध्यम से जमा किये जा सकते हैं.

13 वर्ष में मैट्रिक करने वाले बने शिक्षक : संघ

धनबाद/ मुख्य संवाददाता झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धनबाद में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

शिक्षक बहाली की वैकेंसी निकली तो सर्टिफिकेट बनना हुआ मुश्किल

रांची।राज्य में हाईस्कूल शिक्षकों की बहाली के लिए वैकेंसी निकाल दी गई है। इसमें आवासीय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। लेकिन अंचल कार्यालय से सर्टिफिकेट बनाना उतना ही मुश्किल हो गया है। क्योंकि शनिवार से अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है।

शिक्षकों का एक और संगठन तैयार

गिरिडीह : शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और कल्याण के लिए राज्यस्तर पर एक और संघ का गठन किया गया। इस संगठन का नाम झारखंड प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ (झाप्रप्राशिसं) होगा। इस मौके पर गरीबों के बीच कंबल बांटा गया।

इच्छा मृत्यु मामले में बीडीओ हुए गंभीर, अधिकारियों से की बातचीत

मुसाबनी। निज संवाददाता एचसीएल द्वारा संचालित सुरदा माइंस उच्च एवं मध्य विद्यालय तथा मुसाबनी माइंस उच्च एवं मवि के शिक्षकों द्वारा पिछले प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ संतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की गयी थी। इसे लेकर बीडीओ ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार को एचसीएल के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया।

सरकारी जॉब न्यूज : Job Alerts : Sarkari naukri : 03 Feb 2017

इंटरव्यू के बाद होगी शिक्षक पद पर सीधी नियुक्ति

झुमरीतिलैया (कोडरमा): विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से मान्यता प्राप्त ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविवार को शिक्षक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा ।

UPTET news

Photography