Advertisement

शिक्षा विभाग बना हड़ताल विभाग, पारा से विवि शिक्षक तक आन्दोलन पर

सूबे का शिक्षा विभाग हाल के दिनों में पटरी से उतरता नजर आ रहा है. शिक्षा विभाग से जुड़े सभी छोटे -बड़े संगठन ने इन दिनों अपनी पुरानी मांगों को लेकर आंदोलन कर रखा है. प्राथमिक शिक्षक से लेकर विवि टीचर और पारा शिक्षक से लेकर सर्वशिक्षा अभियान के कर्मी तक हड़ताल और आन्दोलन पर उतरे नजर आ रहे हैं.

Alerts : सरकारी नौकरी - Govt Jobs India- अक्टूबर 2016

Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!

बीडीओ का आदेश भी नहीं मानते विभागीय अधिकारी

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बीडीओ के आदेश को भी विभागीय सरकारी अधिकारी नहीं मानते। केवल कुछ विभाग के साथ बैठक कर औपचारिकता पूरी की जाती है। ऐसी मी¨टग को स्थगित करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। मौका था बुधवार को बीस सूत्री प्रखंड कमेटी बैठक का।

वेतन कटौती के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे कोलियरी शिक्षक

जासं, रांची : सीसीएल की ओर से चलाए जा रहे कोलियरी विद्यालय शिक्षकों के वेतन में कटौती के खिलाफ कोयला खदान शिक्षक मोर्चा 30 सितंबर को सीसीएल मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा।

ई-प्लेटफार्म से जुड़ेंगी झारखंड की सात और मंडिया

रांची : किसानों को उसकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने और बाजार से बिचौलियों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से झारखंड की सात और मंडियां जुड़ जाएंगी।

पारा शिक्षकों को विधायक का समर्थन

संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : प्रखंड के बीआरसी भवन के आगे हड़ताली पारा शिक्षकों ने एकजुटता दिखाकर हक की आवाज बुलंद की। बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी मौके पर पहुंचे और पारा शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया।

जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल पर रहेंगे शिक्षा मित्र

सरकारी बैठक में भाग नहीं लेंगे, एसडीओ और बीडीओ को दिया आवेदन 
हुसैनाबाद : सहयोगी शिक्षक शिक्षा मित्र संघ के सदस्यों की एक बैठक कन्या मवि के परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पटेल ने की. संचालन बैद्यनाथ पासवान ने किया. 

718 शिक्षकों के ग्रेड वन में प्रोन्नति को हरी झंडी

धनबाद. समाहरणालय में बुधवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त एक दोड्डे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 1987, 1988 ,1994  एवं 1999 व 2000 में नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को  नियुक्ति तिथि से ग्रेड 1 प्रोन्नति को हरी झंडी मिल गयी है.

22 के प्लस टू और 12 के हाई स्कूल में अपग्रेडेशन को मंजूरी

उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में हुई सांसद और विधायकों की बैठक में उच्च विद्यालयों को प्लस टू में और मध्य विद्यालयों को उच्च में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला शिक्षा विभाग ने 45 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव रखा।

35 शिक्षकों की सेवा खत्म होगी , आज जारी होगा नाम

रांची : कोडरमा व देवघर, लातेहार के बाद अब रांची में भी शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. रांची में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर नियुक्ति के बाद फिर से पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है.

20 शिक्षकों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, फर्जीवाड़ा करनेवाले शिक्षकों पर होगा केस

रांची/धनबाद.जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बहाल किए गए 20 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। ये सभी कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई के लिए नियुक्त किए गए थे। डीएसई ऑफिस में प्रमाण पत्रों की जांच में यह खुलासा हुआ है।

हड़ताली शिक्षकों ने पूर्व शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

सिसई : सिसई बीआरसी के पास हड़ताल पर बैठे पारा शिक्षकों, वीआरपी ,सीआरपी ने सिसई की पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव से मंगलवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने कहा कि राज्य सरकार अनुबंध कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है।

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को खदेड़ेंगे पारा शिक्षक

चतरा : मांगों के समर्थन में आंदोलित पारा शिक्षकों की एक बैठक मंगलवार को यहां संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सत्यदीप कुमार ने की। बैठक में उपस्थित पारा शिक्षकों ने निर्णय लिया कि हड़ताल से प्रभावित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किए गए सरकारी शिक्षकों को पठन-पाठन नहीं करने दिया जाएगा।

लाठी चार्ज के विरोध में पारा शिक्षक कल करेंगे सीएम का पुतला दहन

कोडरमा(झारखंड)। राजभवन के समक्ष सोमवार को पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ प्रवक्ता विकास रंजन ने कहा कि लाठी और गोली की सरकार के अत्याचार को अब नहीं सहेंगे।

UPTET news

Photography