Advertisement

आचार संहिता है लागू, लेकिन शिक्षकों के हाजिरी बनाते ही आता है सीएम का संदेश

Ranchi : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुका है. एक-एक कोने से सरकारी और योजनाओं से संबिधित विज्ञापन और पोस्टर हटाये जा रहे हैं. लेकिन राज्य भर के स्कूलों में शिक्षकों के हाजिरी बनाते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास का संदेश और चेहरा सामने आ जाता है.
राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों को टैब दिये गये हैं. टैब खोलते ही सीएम साहब का फोटो सामने आ जाता है. उसी टैब में  बॉयोमीट्रिक्‍स सिस्टम भी लोड है, जिससे शिक्षक हाजिरी बनाते हैं. हालांकि शिक्षकों ने इस दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है.

राज्य के एफएम चैनलों में अब भी आ रहे हैं सरकारी विज्ञापन

राज्य के एफएम चैनलों पर अब तक सरकार द्वारा प्रायोजित विज्ञापन आ रहे हैं. इसको लेकर विधायक कुणाल षाडंगी ने ट्वीट के माध्यम से भारतीय निर्वाचन आयोग के संज्ञान में दिया है. रविवार शाम के पांच बजे चुनावों के तारीख घोषित होने के साथ ही आचारा संहिता लागू हो चुका है. हालांकि रांची जिला प्रशासन ने कहा है कि मंगलवार तक सभी सरकारी विज्ञापन और होर्डिंग्स शहर से हट जाने चाहिए.

कैसे हाजिरी बनायेंगे शिक्षक

स्कूल में शिक्षक अगर हाजिरी बनाते हैं, तो सीएम का संदेश और चेहरा उन्हें मिलेगा ही, क्योंकि टैब में ही बॉयोमीट्रीक्स लोड है और उसी के जरीए हाजिरी बनायी जायेगी. शिक्षक अगर उसी के जरीए हाजिरी बनायेंगे तो स्पष्ट तौर पर हर स्कूल में आचार संहिता का उल्लंघन होगा. वहीं निर्वाचन आयोग इसपर कार्रवाई करती है, तो फिर शिक्षक स्कूलों में हाजिरी कैसे बनायेंगे. हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों के अटेंडेंस का पता कैसे चलेगा. टैब में जो सॉफ्टवेयर अपलोड है उसे एक-एककर हटाना पड़ेगा. जो काफी गंभीर समस्या है.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography