पाकुड़: झारखंड
राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय बिल्टु मध्य विद्यालय में
शनिवार को उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें धरना
प्रदर्शन को सफल बनाने, शिक्षकों की प्रोन्नति, पेंशन अदालत, वेतन निर्धारण
सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
पारा शिक्षकों की संख्या कम किए जाने का विरोध
नगर उंटारी: प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में रविवार को पारा शिक्षकों
की बैठक हुई। इसमें प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा विभिन्न विद्यालयों के
प्रधानाध्यापकों को प्रेषित किए गए पत्र में 40:1 के अनुपात में पारा
शिक्षकों को रख शेष को हटाने के आदेश पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करें : संघ
जामताड़ा : संगठन
की शक्ति की तुलना किसी अन्य शक्ति से नहीं की जा सकती। संगठन वहीं है
जिसमें शक्ति है। संगठन जितना सशक्त व प्रभावकारी होगा शक्ति उतनी अधिक
ताकत संगठन की बढ़ेगी। इस मूल मंत्र को लक्ष्य मानकर संगठन विस्तार का
कार्य जिले में आरंभ करें।
झारखंड के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 10,749 सृजित
रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों के पद सृजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सरकार ने चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों का पद सृजित करने का निर्णय लिया है.
नई शिक्षा नीति की आड़ में निजीकरण और अवैज्ञानिक सोच को बढ़ावा : शिक्षाविद
केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फेडकुटा) द्वारा नई शिक्षा नीति के मसौदे पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेल्लन में वक्ताओं ने यह बात कही
बुढ़मू में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से रोष
ठाकुरगांव | बुढ़मूप्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित नौ शिक्षकों
को डीईईओ के आदेश पर शनिवार को नवसृजित विद्यालयों में भेज दिया गया।
2017 में फेल हुए बच्चों को मैट्रिक पास करायें शिक्षक : पटनायक
रांची: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव अाराधना पटनायक ने राज्य भर के
शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे 2017 की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में
फेल हुए 1.50 लाख से अधिक बच्चों को अगले वर्ष पास करायें. उन्होंने कहा
कि 2017 में मैट्रिक परीक्षाफल का प्रतिशत नहीं बढ़ा है, पर अनुत्तीर्ण रहे
छात्रों की संख्या बढ़ गयी. प्लस 2 विद्यालयों और इंटरमीडिएट के नतीजे दो
प्रतिशत कम हो गये हैं.
हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में सरकार की अपील पर हुई सुनवाई
रांची. झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में
एकल पीठ के आदेश को चुनाैती देनेवाली राज्य सरकार की अपील याचिका पर सुनवाई
हुई.
पारा लेक्चरर नियुक्ति के खिलाफ बंद कराया पीजी विभाग
RANCHI: झारखंड हायर एजुकेशन स्टूडेंट एसोसिएशन के
बैनर तले छात्रों ने पारा लेक्चरर की बहाली के विरोध में सोमवार को रांची
यूनिवर्सिटी के ख्ख् पीजी विभागों को बंद करा दिया। एसोसिएशन ने सुबह साढ़े
दस बजे से दिन के दो बजे तक सभी विभागों को ठप करवाए रखा।
सूबे का प्रीमियर शिक्षण संस्थान बना देवघर कॉलेज
देवघर : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत महाविद्यालय में देवघर
कॉलेज पहला था जिसे नैक की मान्यता मिली है। अब इस महाविद्यालय के नाम एक
और उपलब्धि जुड़ गई है। झारखंड सरकार ने राज्य के प्रीमियर कॉलेजों में
देवघर महाविद्यालय को भी शुमार किया गया है।
उर्दू शिक्षकों की बहाली
झारखंड सरका ने 2012 और 2016 में इंटर स्कूलों के लिए शिक्षकों की बहाली निकाली थी. इसमें उर्दू के लिए कोई सीट नहीं थी. इसके संबंध में आरटीआइ के जरिये सरकार से जवाब मांगा गया था
हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में 17 को सुनवाई
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति
मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनाैती देनेवाली राज्य सरकार की अपील याचिका
पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की
खंडपीठ ने सरकार की दलील को देखते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 17
जुलाई की तिथि निर्धारित की.
प्रोन्नति के इंतजार में प्रारंभिक स्कूलों के 1103 शिक्षक
धनबाद: जिले के प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोन्नति
का इंतजार खत्म होता नहीं दिख रहा है. जिले में स्नातक प्रशिक्षित पदों पर
प्रोन्नति के लिए कुल 1103 अर्हता प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची का
अनुमोदन जिला स्थापना एवं क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक, हजारीबाग से हो
चुका है.
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने दिया राज्य के सभी डीएसई को निर्देश
कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास कर चुकी वैसे
छात्राएं जिनका अंक कम होने के वजह से कॉलेजों में नामांकन नहीं हो पा रहा
है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार का रास्ता बताएंगे 20 शिक्षक
धनबाद : इस बार के मैट्रिक-इंटर परिणाम से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता
विभाग ने काफी सबक लिया है। इसीलिए विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में
गुणात्मक सुधार एवं परीक्षाफल में सुधार लाने की नीयत से विभाग शिक्षकों के
साथ विचार गोष्ठी करने जा रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)