जामताड़ा : संगठन
की शक्ति की तुलना किसी अन्य शक्ति से नहीं की जा सकती। संगठन वहीं है
जिसमें शक्ति है। संगठन जितना सशक्त व प्रभावकारी होगा शक्ति उतनी अधिक
ताकत संगठन की बढ़ेगी। इस मूल मंत्र को लक्ष्य मानकर संगठन विस्तार का
कार्य जिले में आरंभ करें।
यह आह्वान झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव योगेंद्र पांडेय ने रविवार को राजकीय बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा में संपन्न जिला स्तरीय बैठक में किया। कहा कि जिले के सभी शैक्षणिक अंचलों में अभियान चलाकर अंचल स्तरीय कमेटी का गठन करें। आगामी दो माह की अवधि में सभी अंचल कमेटी बन जानी चाहिए। जिला कमेटी के पदाधिकारियों से कहा शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति कार्य जल्दी निष्पादित कराएं। व्यवधान होगा तो संगठन संघर्ष की तैयारी करेगा। संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाये जाने के कारण विद्यालय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने राज्य, जिला कार्यालय के निर्देश पर शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाने का विरोध किया और इस पा रोक लगाने को कहा। मौके पर जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों की ओर से बचपन बचाओ कार्यक्रम चलाएं जाने की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने की। बैठक में संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष नीलकंठ मंडल, सचिव आदित्य मिद्र्या, जिला मंत्री वरुण कुमार मंडल,नवीन कुमार, संजय कुमार झा, विनोद कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार राय, दाउद अंसारी,रंजित कुमार ¨सह,मनोरंजन झा आदि शिक्षक मौजूद थे।
By
Jagran