Advertisement

हज़ारीबागः छह महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान पारा शिक्षक ने दी आत्महत्या करने की धमकी

Hazaribagh: न्यूज विंग ने पहले ही पाठकों को बताया कि इस बार राज्य के चौकीदार, पारा शिक्षकों, जल सहियाओं की होली फीकी रहेगी. क्योंकि इन्हें काफी वक्त से वेतन नहीं मिला है. अब हजारीबाग से एक मामला सामने आया है, जहां एक पारा शिक्षक ने पत्र जारी कर जान देने की धमकी दी है.

जिले के बड़कागांव में पारा शिक्षक बालेश्वर कुमार साव ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नाम से एक पत्र लिखकर बकाये वेतन की मांग की है. और वेतन नहीं मिलने की सूरत में आत्महत्या की बात कही है.
ज्ञात हो कि बालेश्वर कुमार साव को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है. ऐसी सूरत में उनके और उनके पूरे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.
प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी को लिखे पत्र में पारा टीचर ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने की धमकी दी है. और इसके लिए सरकार व ज़िला प्रशासन को ठहराया है. पत्र के माध्यम से बताया है कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद ही ख़राब है और बाज़ार से क़र्ज़ भी नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से मेरे सामने और कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा है.
बालेश्वर कुमार साव प्राथमिक उच्च विद्यालय असना टाँड़(बडकागावं) में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. आगे पारा शिक्षक बालेश्वर कुमार साव ने पत्र में लिखा है कि मैं अपने 15 वर्षों से निष्ठा पूर्वक विद्यालय में पढ़ा रहा हूं.
लेकिन पिछले छह महीने से मानदेय नहीं मिलने इस होली के पर्व में भी बच्चे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. इसलिए मैं बालेश्वर कुमार साव गोसाईं बालिया का CRC अध्यक्ष फांसी लगा कर आत्महत्या करने जा रहा हूं.
फिलवक्त पारा शिक्षक से सम्पर्क नहीं हो पाया है. इधर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष लिया जा सका.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography