सेवा नियमित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य लंबित डिमांड
के समर्थन में पारा शिक्षकों ने बुधवार से राज्य के पांच प्रमंडलों में पद
यात्रा शुरू की। इसमें शामिल शिक्षक पद यात्रा करते हुए 23 अप्रैल को रांची
पहुंचेंगे। इसके बाद भी लंबित डिमांड की ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो 23
अप्रैल को सीएम रघुवर दास के आवास का घेराव करेंगे।
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के हृषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद,
विनोद बिहारी महतो और संजय कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि लंबित
डिमांड पर आज तक सिर्फ आश्वासन मिला है, लेकिन सरकार द्वारा कार्यवाही शुरू
नहीं की गई है। इसलिए विवश होकर पारा शिक्षक पद यात्रा कर रहे हैं। मोर्चा
ने दावा किया है कि इस पद यात्रा में राज्य भर के शिक्षक शामिल हो रहे
हैं, जो 23 अप्रैल को रांची में एकत्रित होंगे।
राज्य भर के 70 हजार पारा शिक्षक शामिल : उत्तरी छोटानागपुर में कोडरमा
से पद यात्रा शुरू हुई। इसी प्रकार दक्षिणी छोटानागपुर में गुमला से पारा
शिक्षक पद यात्रा कर रहे हैं। वहीं पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर से पद
यात्रा शुरू की गई है। संथाल परगना में देवघर और कोल्हान प्रमंडल में
जमशेदपुर से पद यात्रा शुरू हुई है। मोर्चा के हृषिकेश पाठक ने बताया कि
मुख्यमंत्री आवास का घेराव ऐेतिहासिक होगा। क्योंकि निर्धारित तिथि को
हजारों की संख्या में पारा शिक्षक रांची पहुंच रहे हैं।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();