Advertisement

बीईईओ ने जांच के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए की अनुशंसा

जरीडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय गायछन्दा में मंगलवार को चार बच्चियां स्कूल के अंदर ही बंद रह गईं। हुआ यूं कि स्कूल छुट्टी होने से पहले ही प्रधानाध्यापक मंटू कुमार गोस्वामी सहित सभी सहयोगी शिक्षक एक छात्र को स्कूल बंद करने की जिम्मेवारी देकर चले गए।
शिक्षकों के जाते ही बच्चे भी घर चल दिए। इसके बाद छात्र अजय भी स्कूल की चहारदीवारी का गेट बंद कर घर चला गया। इस दौरान स्कूल के अंदर खेल रही चार छात्राएं अंदर ही रह गईं। बच्चियां जब घर जाने के लिए निकलना चाही, तो गेट बंद था। अंदर रोने बिलखने लगी। देर शाम तक बच्चियों के घर नहीं आने पर उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल पहुंचे तो बच्चियां अंदर रो रहीं थीं। उसके बाद चाबी मंगाकर बच्चियों को निकाला गया। बुधवार सुबह जरीडीह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने जांच की। इसमें साबित हुआ कि प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक छुट्टी होने से पहले ही चले गए थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography