Advertisement

शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिले के 5600 शिक्षकों का तैयार हुआ डाटा

जमशेदपुर | स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का डाटा उपलब्ध कराने को कहा है।
उनके निर्देश के बाद जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय पूर्वी सिंहभूम द्वारा 5600 शिक्षकों का डाटा तैयार कर लिया गया है। इसमें सरकारी शिक्षकों के साथ ही पारा शिक्षकों की जानकारी भी शामिल है। इसके आधार पर राज्यस्तर से ही शिक्षक-छात्र अनुपात को देखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति विभाग कर पाएगा। इसके साथ ही इस डॉटा को ई-ज्ञान योजना के तहत वेबसाइट पर भी डाला जाएगा। इससे शिक्षकों की जानकारी जुटाना आसान होगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography