Advertisement

अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को जल्द दें प्रोन्नति

रांची: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को जल्द प्रोन्नति देने की मांग की है. राज्य के विभिन्न जिलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लगभग आठ हजार शिक्षक कार्यरत हैं.
संघ के महासचिव योगेंद्र तिवारी ने कहा है कि विभाग ने गत वर्ष प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की थी, पर अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को इससे अलग रखा गया है.

संघ ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट भी कराया, पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. इससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है. उन्होंने अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन में प्रोन्नति का लाभ देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि  इसके अलावा विभाग के निर्देश के बाद भी सामान्य शिक्षकों को भी सभी जिलों में प्रावधान के अनुरूप सभी ग्रेड में प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया गया है. प्रोन्नति को लेकर शिक्षक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. 31 दिसंबर के पहले सभी जिलों में शिक्षकों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संघ आंदोलन करेगा.  
संघ ने कहा है कि शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण का मामला भी अब तक लंबित है. राज्य के सात हजार से अधिक शिक्षक अंतर जिला स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों से अंतर जिला स्थानांतरण के लिए शिक्षकों द्वारा जमा आवेदन भेजने को कहा गया था, पर सभी जिलों से आवेदन निदेशालय नहीं भेजा गया. इसके साथ ही शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनायी जा रही नयी नियमावली भी लटकी हुई है. श्री तिवारी ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography