Advertisement

आरोप : वेतन ले रहे, पर पढ़ा नहीं रहे शिक्षक

बरहरवा (साहिबगंज) : देवजीत कुशवाहा प्रदेश एवं केंद्र सरकार शिक्षा जगत को बढ़ावा देने हेतु मध्याहन भोजन, बच्चों की छात्रवृत्ति, बच्चों का ड्रेस कोड, विद्यालय का मरम्मती, भवन निर्माण, एवं शिक्षक का वेतन आदि में करोड़ों रुपए खर्च करती है।
फिर भी सरकारी शिक्षक घर बैठे सरकारी राशि को लूटने में लगे हैं, ऐसा ही एक मामला बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्री कुंड मिल्लत हाई स्कूल में देखने को मिला, जिसमें प्रतिदिन महज 2 घंटे भी नहीं होती है पढ़ाई। रांची एक्सप्रेस के संवाददाता जब शुक्रवार को विद्यालय एक बजे दिन को पहुंचे तो विद्यालय के मुख्य गेट एवं विद्यालय के कमरे में ताला लटका हुआ मिला। विद्यालय के मैदान में 8-10 लड़के खेल रहे थे। बच्चों से इस बाबत मेरे संवाददाता ने बात किया तो सभी बच्चों ने बताया कि हम सभी बच्चे इसी विद्यालय के कक्षा आठ एवं 10 के छात्र हैं। विद्यालय बन्द क्यों है, पूछने पर बताया कि हम लोगों का विद्यालय प्रतिदिन तो खुलता है पर 10:00 से 10:30 बजे खुलने के पश्चात 12:00 से 12:30 बजे प्रतिदिन विद्यालय बंद कर दिया जाता है। यह दो घंटे भी विद्यालय में पठन पाठन के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। प्राचार्य मूसा शेख एवं लिपिक दो शिक्षक ही प्रत्येक दिन विद्यालय आते हैं और दो शिक्षक अधिकतर गायब रहते हैं। दो शिक्षक जो आते हैं वह लगभग दो घंटे अखबार देखने में ही गुजार देते हैं। यहां सिर्फ पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। वहीं विद्यालय के चारों शिक्षक का नाम बच्चे नहीं बता सके। सिर्फ प्राचार्य मूसा शेख का ही नाम जानते थे बच्चे। इस विषय पर कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अख्तर जी बताते हैं कि विद्यालय में नामांकित लगभग 800 से 900 बच्चे हैं, पर पढ़ाई नहीं होने के वजह से मात्र प्रतिदिन सौ बच्चे भी नहीं आते हैं विद्यालय। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography