Advertisement

12 साल में 28 लाख खर्च, पूरी नहीं हुई प्रमाणपत्रों की जांच

अर¨वद राणा, हजारीबाग : जिले के सुदूर क्षेत्रों में प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालयों में शिक्षा का दीप जला रहे पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच के लिए 12 साल 28 लाख खर्च किए जा चुके हैं बावजूद प्रमाण पत्रों की जांच अब तक अधूरी है।
जबकि जांच के लिए प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा किये 15 साल हो गए। पारा शिक्षकों द्वारा जमा किए गए प्रमाणपत्रों की जांच झारखंड शिक्षा परिषद के माध्यम से होनी है, जिसके लिए बकायदा इनके लिए वर्ष 2005 में जांच के नाम पर प्रति शिक्षक 200 तथा 2016 में प्रति शिक्षक 400 दिए गए । इस तरह कुल जिले के 4143 शिक्षकों से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रमाण पत्र जांच के नाम पर 28 लाख रूपये का भुगतान ली है । जिला अध्यक्ष पारा शिक्षक संघ चंदन महतो ने परियोजना कार्यालय और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि 15 साल से कार्यालय शिक्षकों से पैसा तो ले रही है ,लेकिन उस संबंध में अगर कार्रवाई की जानकारी मांगी जाय तो कोई लेखा जोखा उपलब्ध नहीं करा पाती है। बताया कि कार्यलय जांच के नाम पर कुछ गुपचुप तरीके से खिचड़ी पका रही है। जिसके कारण ऐसे लोग जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं । उन्हें योजना के तहत कार्यलय द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।
जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा प्रमाणपत्रों की जांच
इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय द्वारा बताया गया कि प्रमाणपत्रों की जांच कई चरणों में की जा रही है। कई प्रखंडों का जांच हो चुका है। वहीं कई अन्य प्रखंडों की जांच चल रही है। बताया के प्रमाण पत्र के प्रति जानकारी उपलब्ध करने का काम संबंधित विभाग के लोग करते हैं। इनमे झारखंड अधिविद्य परिषद, बिहार शिक्षा परिषद और कई यूनिवर्सिटी हैं। जिन्हें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराना ह। उन स्थानों से जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्रमाण पत्र की जांच में विलंब हो रहा है।

इंदु भूषण ¨सह, डीएसई,

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography