धनबाद : मैट्रिक परीक्षा परिणाम में कई स्कूलों का परिणाम 40 फीसद से भी कम
है। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शुरुआत तीन शिक्षकों पर कार्रवाई से हुई है।
विषयवार इन शिक्षकों के स्कूल में रहने के बावजूद परिणाम खराब हुआ है। शिक्षकों के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। डीईओ डॉ.माधुरी कुमारी ने बकायदा पत्र जारी किया है। एनएन उच्च विद्यालय बागसुमा में संस्कृत विषय में मात्र 39.3 फीसद छात्र ही पास हुए हैं। यहा के संस्कृत विषय के सहायक शिक्षक निलांबर झा का एक वेतन वृद्धि रोका गया है। इतना ही नहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बादलपुर में अंग्रेजी में महज 37.3 और विज्ञान में 37.55 फीसद छात्र ही सफल हुए हैं। यहां के विषय शिक्षकों दलजीत कौर और रोहित कुमार का एक वेतन वृद्धि रोका गया है। साथ तीनों शिक्षकों को तीन दिन के अंदर लिखित जवाब देने को भी कहा है।