Advertisement

नहीं थम रहा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का खेल

रानीश्वर : सरकार के स्तर से जारी फरमान के तहत शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद कर उन्हें मूल विद्यालय में पदस्थापित करने का मामला दुमका जिले में गंभीरता से प्रभावी नहीं है।
रानीश्वर प्रखंड के अंचल दो के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने प्रखंड बीस सूत्री समिति रानीश्वर के सदस्य मो. ग्यासुद्दीन अंसारी को यह लिखित जानकारी दी है कि मध्य विद्यालय आसनबनी के सहायक शिक्षक सरैयाहाट प्रखंड में प्रतिनियुक्त हैं।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदना के शिक्षक महेश कुमार भी सदर प्रखंड के विद्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। मुख्य सचिव के आदेश का अनुपालन कर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय में योगदान कराने पर विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। बीस सूत्री समिति के सदस्य मो. ग्यासुद्दीन ने कहा है कि यहां विद्यालयों का परिचालन विभाग के आदेश की अनदेखी कर हो रहा है।
बीते दिन सदस्य ग्यासुद्दीन एवं अल्पना घोष ने यहां एक दर्जन विद्यालय का निरीक्षण किया है। साथ ही उस विद्यालयों के पठन-पाठन की स्थिति कि जानकारी ली है। दोनों सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय घुटटोला, मध्य विद्यालय महुलबोना, बयारमारा एवं चड़का बी का निरीक्षण कर उन विद्यालयों में कई शिक्षकों को बिना सूचना के अनुपस्थित पाया। दोनों सदस्यों ने इसकी सूचना बीईईओ श्री शर्मा को देकर स्थिति में सुधार कराने की मांग की है। इस सूचना के आधार पर बीईईओ ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगी है। साथ ही दोनों सदस्यों को इसकी सूचना भी दी है पर मो. ग्यासुद्दीन ने कहा कि बीईईओ ने एक महीना के बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं की है।

जानकारी दी है की यहां पदस्थापित अधिकांश शिक्षक अन्य राज्य में रहते हैं। वहीं से आना-जाना कर ड्यूटी करते हैं जो यहां कि लचर शिक्षा का मूल कारण है। बीईईओ को दी गयी लिखित सूचना में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। मो. ग्यासुद्दीन ने बताया है कि विभाग के अधिकारी सुधार की पहल नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं शिक्षा मंत्री नीरा यादव को सूचित कर आवश्यक कारवाई की मांग की जाएगी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography