Advertisement

काम नहीं करेंगी तो आराधना पटनायक को भी वीआरएस दे देंगे- डॉ नीरा यादव

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर मानव संसाधन मंत्री डॉ नीरा यादव और विभागीय सचिव आराधना पटनायक में तालमेल नहीं है यह जगजाहिर हो चुका है। डॉ नीरा यादव के बुधवार को शहर आने पर आराधना पटनायक द्वारा उनकी नहीं सुनने की बात उठी।
डॉ. यादव ने कहा- रघुवर सरकार में कोई फाइल को दबा कर नहीं रख सकता। सरकार में हैं तो काम करना होगा। जो अफसर काम नहीं करना चाहते हैं, वे वीआरएस लें। काम नहीं करेंगी तो आराधना पटनायक को भी वीआरएस दे देंगे।

जमशेदपुर परिसदन में बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ यादव ने कहा- किसी भी विभाग के सचिव हों, उनका काम कैबिनेट मंत्री को विधि सम्मत सुझाव देना है। मुद्दा विशेष पर अंतिम निर्णय लेने के लिए कैबिनेट मंत्री को विकल्प बताना है, कि खुद फैसला लेना। कैबिनेट मंत्री जनप्रतिनिधि हैं। जनता की जरूरत को ज्यादा समझते हैं। विभागीय सचिव जो विकल्प बताएंगे, उसमें जो अधिक जनोपयोगी होगा, उस पर मंत्री अंतिम फैसला लेंगे। आराधना पटनायक हो या कोई और विभागीय सचिव, उन्हें इस तथ्य को समझना होगा। मंत्री ने कहा- राज्य के हाईस्कूलों में सिर्फ 2300 शिक्षक हैं, जबकि 23 हजार की जरूरत है। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर न्यायिक विवाद था। अब जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने कहा शिक्षक को समाज में वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे हकदार है। सरकार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बैज देने का फैसला लिया है।

मंत्री ने कहा कॉलेज गुंडागर्दी करने की जगह नहीं है। इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाए। यह शिक्षा का मंदिर है। हड़ताल और अनशन करने की जगह नहीं। कॉलेज में गुंडागर्दी होगी तो सख्ती बरती जाएगी। बहरागोड़ा कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए आंदोलन करने की बजाय छात्र संगठनों के प्रतिनिधि सरकार से बात करे। सभी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई नहीं हो सकती। इससे क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिलेगा। अगर परेशानी है तो सरकार हर मसले पर बात करने को तैयार है। लोग सीधे उनसे मिले। वे सबकी सुनने को तैयार हैं। कॉलेज के शिक्षक या कर्मी छात्र अथवा दूसरों से दुर्व्यवहार करते हैं तो यह भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोल्हान में जल्द खुलेगी महिला यूनिवर्सिटी, जमीन खोजी जा रही

कोल्हानमें महिला यूनिवर्सिटी जल्द खुलेगी। इसके लिए जमीन खोज ली गई है। इस सरकार के कार्यकाल में काम शुरू होगा ? इस सवाल पर सीधे कुछ कहने से बची। कहा- कोशिश है कि जिसका शिलान्यास किया है, उसका खुद उदघाटन भी करें। हर विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा पर कहा- उनके निर्वाचन क्षेत्र कोडरमा में सरकारी भवन में कॉलेज शुरू कर दिया गया था। बाकी जनप्रतिनिधियों को भी सजग रहना होगा। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography