Advertisement

सहकारी बैंक में खाता खोलने के आदेश का किया विरोध

रांची : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में संजय कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य भर से आये शिक्षकों ने सहकारी बैंक में शिक्षकों के बैंक खाता खोलने के सरकार  के आदेश का विरोध किया. संघ के अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि इससे शिक्षकों को काफी परेशानी होगी. सहकारी बैंक के माध्यम से वेतन भुगतान करने पर शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलेगा. शिक्षकों को वेतन के लिए बैंक व कार्यालय का चक्कर लगाना होगा. इससे स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होगा. 
 
शिक्षकों ने सहकारी बैंक में शिक्षकों के खाता खोलने का आदेश वापस लेने की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार आदेश वापस नहीं लेती है, तो संघ आंदोलन करेगा. शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की मांग की गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश के बाद भी अब तक छह जिलों में ही शिक्षकों को प्रावधान के अनुरूप प्रोन्नति दी गयी है. 
 

हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित सीट के लिए उम्र सीमा में दस वर्ष की  छूट देने की मांग की गयी. इसके अलावा हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए पूर्व में जारी विज्ञप्ति में सुधार के बाद जल्द से जल्द पुन: विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गयी.  वर्ष 2005 में नियुक्त शिक्षकों को पेंशन के मामले को लेकर संघ की अगली बैठक 16 जनवरी को होगी. बैठक में प्रदीप कुमार, नरोत्तम महतो, अशोक तिवारी, ऋषिदेव चौधरी, एलवीन केरकेट्टा समेत राज्य भर से आये शिक्षकों ने भाग लिया.

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography