Advertisement

टीटीसी की परीक्षा परिणाम घोषित

सिमडेगा : झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा 2016 का परिणाम जारी किया गया, जिसमें प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सिमडेगा के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सफलता पाई है।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि परीक्षा में महाविद्यालय के दो सत्रों में136 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 135 प्रशिक्षणार्थी सफल रहे, वहीं एक का परिणाम अपूर्ण रहा। कई प्रशिक्षणार्थियो ने उच्चतम अंक लाकर महाविद्यालय परिणाम की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज किया। महाविद्यालय परिणाम के घटते क्रम में सबसे उपर श्रवण कुमार स्वांसी , अनूप रंजन टोप्पो, विजय भगत, शाह फैजल, मोहित सेठ, सतीश महतो, कुशल महतो, पंकज कुमार बर्णवाल, सुभाष चंद्र महतो, देवगन उरांव, सोमेन चेल, रमेश पातर के अलाव जहां सभी ने प्रथम श्रेणी में पास किया, वहीं एक ने द्वितीय श्रेणी में पास किया।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography