Advertisement

चार से मूल्यांकन का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

रांची : शिक्षक संगठनों की बैठक शनिवार को बालकृष्ण प्लस-टू उच्च विद्यालय में हुई. बैठक में मूल्यांकन पारिश्रमिक व परीक्षकों के ठहराव भत्ता को लेकर चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गयी. 

पंचायतों को अधिकार देने का शिक्षकों ने किया विरोध

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास (राजभवन के समक्ष) धरना दिया. शिक्षक पंचायतों को अवकाश स्वीकृति एवं अनुपस्थिति विवरणी भरने का अधिकार दिये जाने का विरोध कर रहे थे.

टेट सफल पारा शिक्षकों की हो सीधी नियुक्ति

मेदिनीनगर : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की पलामू इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश प्रभारी सौदान ¨सह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सांसद र¨वद्र कुमार राय, वीडी राम, पाटन विधायक राधा कृष्ण किशोर आदि से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपा।

साल में एक बार ही सीटेट आयोजित करेगा सीबीएसई

जासं, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब साल में एक बार ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन करेगा। इसके लिए सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर दोनों ने सहमति जताई है।

मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का फैसला वापस

रांची : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा सहित अन्य शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। रविवार को जैक बोर्ड के सदस्य संजीत मिश्रा की पहल पर जैक अध्यक्ष डॉ.अरविंद प्रसाद सिंह और रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मानदेय बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई।

अनुभव रखनेवाले भी नियुक्ति से वंचित

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) पास शिक्षकों की बैठक रविवार को मोरहाबादी स्थित दादा- दादी पार्क में हुई। इसमें कहा गया कि पात्रता रखने और 15 साल का शैक्षणिक अनुभव रहने के बाद भी वे नियुक्ति से वंचित हैं। इतना ही नहीं गैर पारा से टेट में अधिक अंक लाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई है।

दो मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे विश्वविद्यालय शिक्षक व कर्मचारी

राज्य सरकार के ट्रेजरी से भुगतान के निर्णय का विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी दो मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

CTET परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

नई दिल्ली : सीबीएसई की ओर से करवाई कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षकों की  नियुक्ति के लिए करवाई  जाने वाली परीक्षा यानि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) को अब साल भर में एक ही बार आयोजित किया जाएगा । इससे पहले यह परीक्षा  साल में दो बार आयोजित होती थी।

नियमों के पेंच में फंसा शिक्षक बनने का सपना, छात्रों में आक्रोश

लंबे समय से हाई स्कूल शिक्षक बनने की आस लगाए राज्य के हजारों छात्र अब निराश होने लगे हैं. विषय कॉम्बिनेशन के कारण विवादों में आई इस परीक्षा पर सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है. वहीं छात्र लगातार इसमें संशोधन करने की मांग कर रहे हैं.

शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का मिला प्रमाण, आरडीडीई को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सत्र 2015-16 में इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। डीईओ डॉ माधुरी कुमारी जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि डीईओ ने इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही।

सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति?

 कांडी: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा देने को लेकर एक संस्था शिक्षक बहाल कर रही है। यद्यपि इस संबंध में शिक्षा विभाग से विद्यालयों को कोई निर्देश नहीं दिया गया है। शिक्षकों को मझिआंव की संस्था बीसी एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड बहाल कर भेज रही है।

HRD मंत्री जावड़ेकर ने मंगाई पूरे देश के टीचर्स की जानकारी, फर्जी शिक्षक होंगे बेनकाब

नई दिल्ली: देश के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पूरे देश से लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है। देश में सभी शिक्षकों के लिए एक पोर्टल तैयार हो रहा है, जिसमें सभी की निजी जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षक की छुट्टी दो माह की, अनुपस्थित चार माह से

भरनो : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनीता देवी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ भरनो का दौरा किया। टीम ने भरनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मठ तुरिअम्बा स्कूल एवं दो आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण में होता खेल

गोड्डा : जिले में प्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन में खूब खेल होता है। पूर्व डीएसई विनीत कुमार के कार्यकाल में उस विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुन: पदस्थापित कर दिया गया, जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या को देखते हुए शिक्षकों को हटा दिया गया था।

चतरा-जिले के 103 शिक्षकों की बरखास्तगी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर उठ रहा है सवाल

चतरा । तथ्य छुपाकर योगदान देने वाले जिले के 103 शिक्षकों को नौकरी से बरखास्त कर दिया है। यह कार्रवाई डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में पिछले 15 अप्रैल को हुई शिक्षा विभाग की स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किया गया है।

UPTET news

Photography