Advertisement

अनुकंपा पर सात लोगों को मिलेगी नौकरी

सिमडेगा : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक समाहरणालय में आयोजित हुई। इसमें उग्रवादी ¨हसा में मृत आम नागरिकों के आश्रितों को अनुग्रह, अनुदान तथा सरकारी नौकरी की अनुशंसा पर चर्चा की गई ।

शिक्षा मंत्री से मिले पारा शिक्षक

रांची : झारखंड राज्य सहयोगी पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री नीरा यादव से मुलाकात कर दस फीसद वृद्धि के साथ मानदेय भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।

अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों को प्रति कक्षा मिलेगा मानदेय

नीलांबरपीतांबर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की 45वीं बैठक वीसी एसएन सिंह की अध्यक्षता में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में हुई। बैठक में घंटी आधारित अनुबंध पर शिक्षकों को नियुक्त करने पर सहमति बनी। यह नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।

70 हजार पारा शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला मानदेय, आक्रोश, आंदोलन करने की चेतावनी दी

रांची : राज्य के 70 हजार पारा शिक्षकों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षक आक्रोशित हैं. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरू से ही पारा शिक्षकों को नियमित मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है.

बर्दाश्त नहीं करेंगे शिक्षकों का दोहन व शोषण : अर¨वद

 मेदिनीनगर : शिक्षकों का दोहन व शोषन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने शिक्षकों को आंख दिखाई तो उसे निकाल लिया जाएगा। उक्त बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने कही।

पारा शिक्षक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

गिद्धौर : प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय महुआडांड़ में शनिवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ इकाई गिद्धौर की प्रखण्ड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक कई प्रस्ताव पास किया गया।जिसमे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

लचर शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, 20 शिक्षकों का वेतन बंद, कहीं शिक्षक नहीं थे, तो कहीं बच्चे

सरायकेला: डीएसइ फूलमनी खलखो ने बुधवार को नीमडीह प्रखंड के करीब दर्जन भर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सिर्फ तीन स्कूलों को छोड़ सभी जगहों पर शिक्षकों की लचर कार्यशैली देखने को मिली.

नियमित एसएमएस करने पर ही प्रधानाध्यापकों को वेतन

धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में डीएसई से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर बात की।

पारा शिक्षकों की बैठक 16 को

कामडारा : कामडारा प्रखंड के पारा शिक्षक व शिक्षिकाओं की बैठक आगामी 16 दिसंबर को राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर होगी।

बीईईओ के पास रुकी है 28 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका

टोंटो प्रखंड के 28 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को लटकाए जाने से शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने बताया कि बीईईओ सुरेश चंद्र महतो ने रुपए की उगाही की मंशा से अपने पास कई माह बीत जाने के बाद भी पुस्तक रखी हुई है।

सीसीएल के शिक्षकों को डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, धरना देने का निर्णय

सीसीएलउच्च विद्यालय में रविवार को कोयला ग्राम शिक्षक मोर्चा का बैठक आयोजन किया गया। अध्यक्षता ज्योति सिन्हा संचालन गुलाब चंद्र प्रसाद ने किया।

प्लस टू शिक्षक नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रांची : राज्य के 280 प्लस टू स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के 3,080 पदों पर नियुक्ति के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरने का लिंक खुल गया। इसी के साथ ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2018 है।

9000 डीएसएसएबी शिक्षक भर्ती के लिए 20 तक अधिसूचना 20 दिसंबर 2017 तक

जासं, नई दिल्ली : हाई कोर्ट ने अगस्त में 9000 शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी अधिसूचना को रद करते हुए दिल्ली सेवा अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को 20 दिसंबर 2017 तक शिक्षक भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

3080 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अॉनलाइन आवेदन शुरू

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में सोमवार को स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक पद पर 3080 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अॉनलाइन आवेदन जमा होना शुरू हो गया.

चार माह से पारा शिक्षकों को मानदेय नसीब नहीं

पबिया (जामताड़ा) : क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगानेवाले पारा शिक्षकों को अब बिना आंदोलन का मानदेय तक नसीब नहीं होता है। उक्त बातें पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार ¨सह एवं प्रखंड सचिव सबीर अंसारी ने कही।

UPTET news

Photography