About Us

Sponsor

बर्दाश्त नहीं करेंगे शिक्षकों का दोहन व शोषण : अर¨वद

 मेदिनीनगर : शिक्षकों का दोहन व शोषन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने शिक्षकों को आंख दिखाई तो उसे निकाल लिया जाएगा। उक्त बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने कही।
वे शनिवार को स्थानीय कचहरी परिसर में उपायुक्त के तानाशाही रवैया के खिलाफ आयोजित एक दिनी धरना को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रोन्नति के उपरांत पदस्थापना में अधीक्षा का ख्याल रखा गया होता तो उनके बीच से एक शिक्षक कामाख्या नारायण ¨सह की मौत नहीं होती। पलामू के उपायुक्त कार्यालय कर्मियों व शिक्षका विभाग के पदाधिकारियों की तानाशाही के कारण शिक्षक परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक संघ के अथक प्रयास के बाद वर्षों से लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें लगभग चार सौ शिक्षकों को ग्रेड 4 व 7 में प्रोन्नति दी गई। बावजूद प्रोन्नति की की प्रक्रिकया में व्यापक अनियमितता बरती गई। जिला व शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसमें संलिप्त कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने प्रोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना मनमाने तरीके से की। समस्या ग्रस्त व रोगगस्त शिक्षकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा गया। प्रशासनिक भय के कारण नवपदस्थापित विद्यालयों में योगदान तो कर लिया लेकिन तनाव और अवसादग्रसित हो गए। इसी में आदर्श शिक्षक, प्रखर वक्ता, साहित्यकार व चुनाव के मास्टर ट्रेनर कामख्या नारायण ¨सह की मौत हो गई। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेवार है। धरना को शिक्षक धनंजय पाठक, सूर्य नारायण प्रसाद, एमजे अजहर, सरोज कुमार आजाद, भरत ¨सह, श्रीराम कुमार ¨सह, अर्जुन कुमार, मो. यासीन समेत अन्य शिक्षकों ने संबांधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम लाल उरांव ने किया।
इसके पूर्व सभा की शुरूआत शिक्षक स्व. कामाख्या नारायण ¨सह शिक्षक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी शिक्षकों ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। धरना में संजय कुमार ¨सह, राम कुमार ¨सह, अंजनि कुमार ¨सह, नंद कुमार पासवान, जावेद खां, राजनंदन प्रभाकर, सुरेश राम, आजाद कुमार, शमशाद खां, धनंजय पाठक, प्रसाद बैठा, नंददेव राम, सुंदीला कुजूर, विनय मांझी, राम प्रवेश पासवान, सुजीत कुमार, जगन्नाथ ¨सह, आलोक तिवारी, राजनंदन प्रभकर, मनोज ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, शंभू मिस्त्री, रंगलाल प्रसाद, बशिष्ठ प्रसाद, संजय बैठा, अजय प्रकाश, संजीव कुमार, प्रहलाद राम, अर्जुन प्रजापति, राकेश कुमार, अनुज कुमार दूबे, नंददेव राम, प्रसाद बैठा, सरयू राम, ललन मोची, अर¨वद कुमार, रमेश कुमार, आरके राही, सराज कुमार समेत बड़ी संख्या में पलामू,गढ़वा व लातेहार के शिक्षक शामिल हुए।

बाक्स: शिक्षकों की है ये मांगेधरना में प्रोन्नति के उपरांत निलंबित किए गए 12 शिक्षकों को यथाशीघ्र निलंबनमुक्त किया जाए। शिक्ष्कों के सुविधाजनक विद्यालयों में पदस्थापना तक प्रतिनियोजन बरकरार रखा जाए। ग्रेड तीन में यथाशीघ्र प्रोन्नति दी जाय। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालीय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। एक शिक्षकीय विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना की जाय। सेवा निवृत के दिन ही संपूर्ण पावना का भुगतान किया जाए। 

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();