Advertisement

प्लस टू शिक्षक नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रांची : राज्य के 280 प्लस टू स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के 3,080 पदों पर नियुक्ति के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरने का लिंक खुल गया। इसी के साथ ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2018 है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पूर्व में एकदिसंबर से ही ऑनलाइन फार्म भरे जाने की सूचना जारी की थी। लेकिन तकनीकी कारणों से उस समय शुरू नहीं हो सकी थी।

आयोग के अनुसार अब 16 जनवरी 2018 तक परीक्षा शुल्क तथा 20 जनवरी तक हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए लिंक खुला रहेगा। 3,080 पदों में आधे पद वैसे माध्यमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं, जो तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हों। शेष पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। दोनों श्रेणी के पदों के लिए एक ही परीक्षा होगी। कुल 11 विषयों में प्रत्येक में 280 पदों पर नियुक्ति होगी। इन विषयों में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य एवं संस्कृत शामिल हैं। आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसमें सीधे मुख्य परीक्षा होगी। हालांकि प्रत्येक विषयों में 15 हजार से अधिक आवेदन मिलने पर प्रारंभिक परीक्षा भी हो सकती है। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी। आयोग ने अगले साल फरवरी के पहले पखवाड़े में परीक्षा होने की संभावना जताई है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography