Advertisement

शिक्षक कोर्स के लिए भी एक परीक्षा

नई दिल्ली | केंद्र सरकार मेडिकल-इंजीनियरिंग की तरह शिक्षकों से जुड़े कोर्स में प्रवेश के लिए भी एक ही राष्ट्रीय परीक्षा कराने की तैयारी में है। यह कदम शिक्षक कोर्स में योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

शिक्षकों के वेतन का रास्ता साफ

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन स्थित प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापित करीब 350 शिक्षकों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. वेतन विपत्र को लेकर बतायी जा रही अड़चनों को दूर करते हुए शुक्रवार की शाम जिला कोषागार में नव प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों द्वारा दिये गये वेतन विपत्र को पारित कर दिया गया.

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 13 मई से, केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 13 मई से शुरू होगी.  झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिलों के उपायुक्तों को इस बाबत पत्र लिखा गया है. परीक्षा 13, 14 और 21 मई को होगी.

झारखंड SSC स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा कल

चाईबासा/रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड स्नातकोतर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 रविवार 19 फरवरी को होने वाली है। यह परीक्षा प्रथम पाली दिन के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित की गयी है।

डीसी को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

 गढ़वा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा से मिला। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं : डीएसई

 भंडरा (लोहरदगा) : सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने भंडरा प्रखंड स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

पारा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित


टंडवा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के तत्वाधान में पारा शिक्षकों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय ने की। इसमें मुख्य रूप से संगठनात्मक चर्चा के दौरान पारा शिक्षकों ने एक पीओ का चयन करने का निर्णय लिया गया।

शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे तो कार्रवाई

मेदिनीनगर : पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को कोर्ट मेनेजर को पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया है।

परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचेंगे शिक्षक इंटर-मैट्रिक परीक्षा कल से

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा के दौरान जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंटरमीडिएट के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

पश्चिमी सिंहभूम के 28 हाईस्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई

चाईबासा संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सरकारी हाईस्कूलों में 9वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब कम्प्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा 28 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों में कक्षाएं चलाकर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी।

शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच

जमशेदपुर. जिला शिक्षा विभाग की अोर से जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के सेवा पुस्तिका की जांच की जा रही है. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की अोर से एक टीम का गठन किया गया है. इस टीम द्वारा जिले के एक-एक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की जांच कर उसे सभी प्रखंड में भेजा जायेगा.

शिक्षा विभाग का लगभग एक अरब का होगा बजट

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से बजट को लेकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। विभाग के इस वित्तीय वर्ष का बजट एक अरब होने का अनुमान है।

अपनी मर्जी से खुलता व बंद होता प्राथमिक विद्यालय पोड़ैपानी

रामगढ़ : सरकार जहां प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराने के लिए गंभीर है तो दूसरी तरह सरकार की इस मंशा को नजर अंदाज कर कई शिक्षक मनमानी से बाज नहीं आ रहे।

ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा को सहेली ने कार में खींचा, शिक्षक ने दुष्कर्म किया

राइमरिपोर्टर | जमशेदपुर टेल्को के एक स्कूल से निष्कासित शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं की छात्रा (14 वर्ष) का उसकी सहेली की मदद से अपहरण कर लिया। एक सुनसान जगह ले जाकर छात्रा से पहले मारपीट की, फिर दुष्कर्म किया। शिक्षक ने गला दबाकर छात्रा की हत्या करने का प्रयास भी किया।

20 से होगा प्राइमरी शिक्षकों के 7वें वेतनमान का निर्धारण

रांची | डीएसईकार्यालय ने रांची जिले के प्राथमिक शिक्षकों के सातवें वेतनमान निर्धारण की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत 20 से 27 फरवरी तक कैंप लगाए जाएंगे।

UPTET news

Photography