झारखंड में कोरोना का संक्रमण रोज नए रिकॉर्ड बनाने लगा है। ये आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं। इसका सीधा असर राज्य में बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दिसंबर में आयोजित होने वाले टर्म-1 की परीक्षा पहले ही टल गई है। ऐसे में बच्चों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि परीक्षा होंगी या फिर से पिछले साल की तरह बच्चे प्रमोट होंगे?
इसी मसले पर दैनिक भास्कर से राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि पहले महामारी से बचा जाए। शिक्षा विभाग न स्कूल बंद करता है और न खोलता है। ये सरकार का निर्णय है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बच्चों के जान की हिफाजत है, फिर पढ़ाई।
- CTET : सीटीईट पास झारखंड के लोगों को भी शिक्षक भर्ती में मिलेगा मौका
- Primary Teacher JOBS: प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग 3 जून को; देखें शेड्यूल
- नियमावली 1993 के अनुसार प्राथमिक शिक्षकों का किया जाएगा वेतन निर्धारण
- दिसंबर तक करें शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण
उन्होंने कहा, 'बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा या परीक्षा का आयोजन होगा, इस पर विभाग विचार कर रहा है। समय और परिस्थिति का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर जल्द इस दिशा में निर्णय लिए जाएंगे। इसमें हर चीज की रूपरेखा तैयार की जा रही है कि स्कूल खुलेंगे तब समयावधि बढ़ाई जाएगी या सिलेबस को कम किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि जल्द इन सबकी घोषणा की जाएगी।
सवाल: क्या सरकार बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप दे रही है?
जवाब: ऑनलाइन
पढ़ाई के लिए लैपटॉप और मोबाइल बहुत जरूरी है। इसलिए CM से आग्रह किया हूं।
मांग किया हूं कि क्लास 9 से ऊपर के बच्चों को लैपटॉप दिया जाए ताकि
इन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस पर सरकार विचार करेगी
और निर्णय लेगी। उम्मीद है कि बच्चों को लैपटॉप मिलेगा।
सवाल : 2022 में कितने शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है, प्रक्रिया कहां तक पहुंची?
जवाब : अभी
तक 680 शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति
प्रकिया शुरू हो गई है। मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नए
वित्तीय वर्ष में 60 हजार शिक्षकों का पद सृजन किया जाएगा। इस दिशा में भी
काम शुरू हो गया है।
- झारखंड शिक्षक नियुक्ति में इस बार मिलेगी उम्र सीमा में छह साल की छूट, नियमावली में हुआ बदलाव
- अनुकंपा पर सात लोगों को मिलेगी नौकरी
- रांची : अनौपचारिक शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय बैठक 27 को
- प्राइमरी शिक्षकों के प्रमोशन वाली फाइल वित्त को भेजने का शिक्षा निदेशक ने दिया आश्वासन
सवाल: आपने JAC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। नियुक्ति कब तक होगी?
जवाब : जल्द अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति भी हो जाएगी।
सवाल : इस सत्र में बच्चों को किताब मिलेगी या राशि?
जवाब : इस सत्र के लिए किताब की राशि भेज दी गई है। जल्द बच्चों के खाते में चली जाएगी।
सवाल : क्या इस बार भी शिक्षकों को कोविड वार्ड में लगाई जाएगी?
जवाब:
शिक्षकों का कोविड वार्ड में ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ये जनसेवा है।
स्कूल बंद होने के बाद सेवा की भावना में करना चाहिए। ये नोटिस नहीं आग्रह
होता है।
No comments:
Post a Comment