धनबाद मुख्य संवाददाता
जिले के अंदर भी रविवार से निजी वाहन कार/ बाइक से एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई-पास की जरूरत है। ई-पास की अनिवार्यता ने सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों व कर्मियों को परेशान कर दिया है। सीबीएसई के
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
धनबाद मुख्य संवाददाता
जिले के अंदर भी रविवार से निजी वाहन कार/ बाइक से एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई-पास की जरूरत है। ई-पास की अनिवार्यता ने सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों व कर्मियों को परेशान कर दिया है। सीबीएसई के
प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का डाटा साइबर ठगों तक पहुंच गया है। साइबर शातिरों ने अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर कॉल करके ठगी शुरू कर दी है। ठगों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जामताड़ा, झारखंड के शातिर ठगी कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक भर्ती का डाटा लीक हो गया है। अगर लीक नहीं होता तो उन्हें कैसे पता चलता है कि किस अभ्यर्थी का नंबर कम है। साइबर ठग उन्हीं अभ्यर्थियों को कॉल करके पास कराने का झांसा दे रहे हैं।
प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के स्वीकृत पदों का अवधि विस्तार और वेतन मद में 55 करोड़, 80 लाख, 90 हजार रुपए के प्रस्ताव को भी स्वीकृति राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) में सरकार द्वारा स्वीकृत पदों के विरुद्ध वैध रुप से नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन हेतु कुल 2 अरब 24 करोड़ 48 लाख 56 हजार रुपए मात्र सहायता अनुदान के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंजूरी दे दी है.
Ranchi: राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षको-कर्मियों और प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों को झारखंड सरकार ने बड़ी राहत दी है.
लॉकडाउन में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई अभिभावकों व बच्चों और शिक्षकों सभी के लिए मुसीबत बन गई है. बच्चों का अधिकांश समय ऑनलाइन स्टडी के कारण मोबाइल, लैपटॉप पर गुजर रहा है. शिक्षक भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पाठ बनाने से परेशान हैं.
Ranchi : झारखंंड में बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर मजाक भी खूब चल रहा है. नियुक्ति वर्ष का नाम देकर सरकार ने वाहवाही तो खूब लूटी, पर जब नौकरी देने की बारी आयी तो योग्यता निर्धारित कर उनका अपमान कर रही है.
Ranchi : राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति वर्ष की बात कही गयी है लेकिन नियुक्ति के बजाय लोगों की नौकरियां जा रही हैं. ऐसा ही मामला व्यावसायिक प्रशिक्षकों का सामने आया है. राज्य के उच्च और प्लस टू स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षक भूखों मरने की नौबत में आ गये हैं.
रांची, जेएनएन। CBSE Class 12 Board Exams 2021, Good news for CBSE students सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, सीबीएसई ने छात्रों के हक में बड़ा फैसला लिया है। इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जिस पर 1 जून को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बड़ा फैसला लेने जा रहा है। वहीं सीबीएसई ने छात्रों को प्रोडक्टिव बनाने के लिहाज से सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का झारखंड डीजीसाथ 2.0 का कार्यक्रम तीन मई से शुरू हो गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कोरोना वैश्विक महामारी में घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा देना है।
रांची, जासं । स्टूडेंट्स में प्रोब्लम सोल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे गुणों का होना बड़ा महत्व रखता है। नई शिक्षा नीति भी इसी काे बढ़ावा देती है। स्टूडेंस को ऐसे गुणों से भरपूर होने में शिक्षकों की भूमिका बड़ा मायने रखती है। लेकिन शिक्षक स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में तभी हेल्प कर सकते हैं जब वे खुद मेंटर के रूप में तैयार हो। इसी को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन
Ranchi: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के उर्दू शिक्षकों के योजना मद के आवंटन के अभाव में वेतन भुगतान नहीं मिलने के कारण उनमें घोर मायूसी उत्पन्न हो गई है. साथ ही वे कई तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं.
Jamtara : तीन माह हो गए उर्दू शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है. इस बार ईद में भी शिक्षकों को वेतन मिलेगा, इसमें शक है. इसे लेकर शिक्षकों में चिंता है. एक तो कोरोना की मार ऊपर से तीन तीन महीने से शिक्षको को वेतन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गयी है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 जून तक घोषित कर सकता है. लेकिन इस बार सीबीएसई के रिजल्ट तैयार करने में स्कूल के सभी शिक्षकों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा. एक कमेटी बनाकर उसमें कुछ ही शिक्षकों को शामिल किया जाएगा. बात करें पटना की तो, पटना जोन में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट के मूल्यांकन काम में सभी शिक्षकों को नहीं लगाया जाएगा. करीब 7 हजार 7 सौ के करीब शिक्षक मिलकर मूल्यांकन का काम करेंगे.
CBSE 10th board News, CBSE Board Exam 2021 रांची : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को 18 पेज का नोटिफिकेशन भेजा है. 10वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट स्कूल को तैयार करना है और सीबीएसइ को भेजना है. रिजल्ट पारदर्शी हो इसके लिए स्कूल में मूल्यांकन कमेटी का गठन होगा़ इस कमेटी के सदस्यों की जानकारी पांच मई तक सीबीएसइ को देनी होगी. नोटिफिकेशन के तहत 20 जून तक रिजल्ट जारी हो सकता है़ इससे जून के अंत तक 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी़
गिरिडीह : जिले के उच्च विद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव है। छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षक के होने की बात तो दूर, काफी स्कूलों में विषयवार शिक्षक भी नहीं हैं। वहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां यूनिट से ज्यादा शिक्षक कार्यरत हैं। लंगटा बाबा उच्च विद्यालय मिर्जागंज में भी स्वीकृत एक पद के विरुद्ध दो-दो शिक्षक कार्यरत हैं। यहां इतिहास विषय के शिक्षक का एक पद स्वीकृत है, जबकि दो शिक्षक कार्यरत हैं। यहां कई वर्षो से एक पद पर दो शिक्षक जमे हुए हैं जो नियम के विरुद्ध है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. ज्याउद्दीन ने बताया कि यहां इतिहास विषय का एक ही पद स्वीकृत है।